---Advertisement---

Body Polishing Pack: त्योहारों के सीज़न में इस पैक को लगाने से चांद सी चमकेगी त्वचा, इन 4 सामग्रियों से मिनटों में करें तैयार

Body Polishing Pack: त्योहारों के सीज़न में सुंदर और बेदाग़ त्वचा आख़िर किसे नहीं पसंद? हर कोई त्योहारों के दिनों में अपनी त्वचा में चमक लाने के लिए अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट अपनाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा पैक लेकर आए हैं जिसे लगाने से आपके शरीर में एक खूबसूरत निखार आएगा।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 15, 2023 3:15 अपराह्न

Getty Images
Follow Us
---Advertisement---

Body Polishing Pack: आज की महिलाएं केवल अपने चेहरे ही नहीं बल्कि अपने पूरे शरीर को  संदर और बेदाग़ बनाने की चाह रखती हैं। इसके लिए कई महिलाएं पार्लर जाकर केमिकल ट्रीटमेंट का सहारा भी लेती हैं। मगर वह यह नहीं जानती की ऐसे ट्रीटमेंट केवल त्वचा को नुक़सान ही पहुंचाते हैं, जिनके दुष्प्रभाव धीरे-धीरे समय के साथ नज़र आते हैं। इसी को देखते हुए हम आज बॉडी पॉलीशिंग का एक ऐसा पैक लेकर आए हैं जिसे लगाने से आपकी त्वचा में चमक आएगी। इसके साथ ही यह पैक आपके शरीर से दाग-धब्बों को भी कम करेगा। 

जैसा की हम सभी जानते हैं कि भारत में त्योहारों का सीज़न जल्द ही शुरु होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी सितंबर के अंत से ही  भारत में त्योहारों का सीज़न शुरु हो जाएगा। इस दौरान पूरे देशभर में इन त्योहारों को धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में इस दौरान महिलाएं ख़ूबसूरत दिखने के नए-नए तरीक़े खोज रही होंगी। मगर हम आपको बता दें कि ये पैक आपके शरीर में चमक के साथ-साथ निखार भी लेकर आएगा, जिससे त्योहारों में आपकी ख़ूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। 

इस तरह बनाएं बॉडी पॉलिशिंग के लिए पैक

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच नारियल तेल, ⅓ चम्मच हल्दी और थोड़ा सा दूध लेना है। फिर इन सबको अच्छी तरह से मिला लेना है। इन सब सामग्री को अच्छी तरह से मिलाने के बाद, आप इसे अपने हाथ और पैरों के साथ-साथ शरीर के बाक़ी हिस्सों पर भी लगाएं। इसे आपको कम से कम आधे धंटे के लिए अपने शरीर पर लगाकर रखना है। ध्यान रहे कि आपको इस पैक को सीधा पानी से नहीं धोना है बल्कि पहले आपको जहां-जहां ये पैक लगा है वहां गीले हाथों से मसाज करना है। कुछ समय तक मसाज करने के बाद आप इस पैक को पानी से धो लें। 

इस पैक के क्या हैं फ़ायदे?

अगर तेज़ धूप की किरणों के कारण आपकी स्किन जल गई है तो यह पैक आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित होगा। इस पैक को लगाने से आपकी जली हुई स्किन निकल जाएगी और नई स्किन भी जल्दी आ जाएगी। इसके अलावा यह पैक आपके शरीर से डेड स्किन सेल्स को भी हटाता है जिससे आपके शरीर पर एक चमक आएगी। इतना ही नहीं इस पैक को लगाने से आपके शरीर से दाग-धब्बे भी कम होंगे। इस गुणकारी पैक को आप हफ़्ते में 2 बार लगा सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026