---Advertisement---

Brain Health: क्या आप भी दिन-रात का सोचे बिना करते हैं मोबाइल का इस्तेमाल, डॉक्टर से जानिए डिप्रेशन सहित दिमाग पर खौफनाक प्रभाव

Brain Health: बिना सोचे समझे अगर आप भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी है क्योंकि ज्यादा फोन चलाने से यह आपके दिमाग को प्रभावित करती है। यह आपकी खराब नींद से लेकर माइग्रेन की वजह बन सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2025 11:38 पूर्वाह्न

Brain Health
Follow Us
---Advertisement---

Brain Health: क्या आप भी बिना सोचे समझे करते हैं मोबाइल फोन का इस्तेमाल? दिन और रात का ख्याल नहीं आता है जब आप मोबाइल चला रहे होते हैं। अगर ऐसा है तो डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को आगाह करती हुई नजर आई। उन्होंने बताया कि कैसे यह आपके दिमाग के लिए खतरे की घंटी बन सकती है। डॉक्टर प्रियंका ने एंजायटी, डिप्रेशन सहित वो 3 चौका देने वाले खौफनाक प्रभाव बताए हैं। ये जानने के बाद आपको भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से पहले सोचने की जरूरत पड़ने वाली है क्योंकि आपके Brain Health को इफेक्ट कर सकता है।

ब्रेन हेल्थ में डिप्रेशन और एंजायटी का खतरा

डॉ प्रियंका इस वीडियो में कहती हैं कि मोबाइल की वजह से आपको ये 3 परेशानियां हो सकती है। जहां एम्स से पढ़ी हुई डॉक्टर और न्यूरोलॉजिस्ट कहती है कि डिप्रेशन और एंजायटी का खतरा बढ़ता है। डॉक्टर के मुताबिक अगर आप अपने स्मार्टफोन को दिन रात हाथ में लिए रखते हैं या फिर आप अपने तकिए के नीचे रखते हैं वह आपके ब्रेन के न्यूरोट्रांसमीटर में अल्टरेशन पैदा करता है। इससे डिप्रेशन और एंजायटी का खतरा होता है।

स्लिप रुटिन को फॉलो करना है Brain Health के लिए जरूरी

ब्रेन हेल्थ को लेकर बात करती हुई डॉक्टर प्रियंका यह भी कहती है कि यह आपके स्लिप मोड को भी प्रभावित करता है जिसकी वजह से आपका स्लीप साइकिल बदल जाता है। आपको कम नींद आती है। यह कहीं ना कहीं सिर दर्द के साथ-साथ माइग्रेन की वजह बन सकती है। अगर आप रात को ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं या आपको नींद नहीं आती है तो अगले दिन आप सिरदर्द से परेशान रह सकते हैं।

सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस का खतरा

डॉक्टर के मुताबिक दिन रात मोबाइल हाथ में रखने की वजह से आपके गर्दन के पोस्चर पर भी प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या भी हो सकती है जो आपके लिए खतरे की घंटी है।

ऐसे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल ज्यादा करना आपके ब्रेन हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर के मुताबिक सोने से 1-1.5 घंटे पहले फोन को बंद कर रख दें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026