---Advertisement---

घर का खाना खाने के बाद भी क्यों हो रहा लोगों को Cancer, एक्सपर्ट ने बताया कौन सी गलती आपके लिए है रेड अलर्ट

Cancer: घर का खाना खाने के बाद भी बीमारी का खतरा लोगों में देखा जाता है लेकिन इसके पीछे की वजह क्या आपको पता है। इस बारे में बात करते हुए एक्सपर्ट ने अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड्स के बारे में जानकारी दी जो आपके लिए भी जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2026 6:04 अपराह्न

Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Cancer: आपके भी आसपास कोई ऐसा मिला है जो यह कहता है कि उन्हें कैंसर है लेकिन वह हमेशा ही घर का खाना खाते थे। अगर हां तो डॉक्टर ने एक वीडियो को शेयर करते हुए इस बारे में लोगों को जानकारी दी और बताया कि कैसे डेली रूटीन में भी हम ऐसे रिस्की खाने का सेवन करते हैं और इसकी जानकारी हमें नहीं होती है। कहीं आप भी तो यह गलती नहीं कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैंसर के बारे में आखिर डॉक्टर ने क्या बताया है और किन चीजों को खाने से मुसीबत बढ़ सकती है।

कौन है कैंसर के लिए डाइट में सबसे बड़ा दुश्मन

इंस्टाग्राम चैनल से वीडियो शेयर करते हुए डॉक्टर वर्तिका विश्वानी ने बताया कि कैसे आप हर दिन कैंसर को दावत दे रहे हैं। इस दौरान एक्सपर्ट बताती है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की वजह से आजकल कैंसर का खतरा ज्यादा बढ़ रहा है और इस बारे में दावा किया गया है। क्या आपको पता है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड होता क्या है। अगर आप भी सिर्फ पिज़्ज़ा बर्गर को हानिकारक फूड्स मानते हैं तो शायद आप गलत है क्योंकि डॉक्टर के मुताबिक आप भी हर दिन इसका सेवन कर रहे हैं।

किन चीजों से है Cancer में खतरा सबसे ज्यादा

कैंसर के लिए रिस्की फूड्स के बारे में बात करते हुए डॉक्टर वर्तिका ने बताया कि रिफ़ायन फ्लोर यानी मैदा जो आपके लिए खतरे का घर है। चाहे आप मैदा को किसी भी रूप में ले रहे हैं लेकिन इससे कैंसर रिस्क बढ़ सकता है। इसके साथी ग्लूकोज सिरप के तौर पर चीनी का ज्यादा इस्तेमाल, रिफ़ाइन तेल, आर्टिफिशियल फ्लावर या फूड कलर्स जो देखने में सुंदर होते हैं लेकिन ये रिस्की है। इसके साथ ही पैकेट फूड और फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर फ्रेंच फ्राइज आपके लिए खतरनाक है। फ्रोजन फूड्स को भी डॉक्टर ने रिस्की बताया है।

इसके साथ एक्सपर्ट की माने तो निश्चित तौर पर आपके खान-पान की वजह से बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kangana Ranaut

जुलाई 21, 2026

Toxic Song

जुलाई 21, 2026

Viral Video

जुलाई 21, 2026

Viral Video

जुलाई 21, 2026

Jantar Mantar Protest

जुलाई 21, 2026

Health Tips

जुलाई 21, 2026