---Advertisement---

Cancer: LPG गैस चूल्हे पर भूल कर भी ना फुलाए रोटी, इस भयंकर बीमारी को दे रहे न्योता!

Cancer: रोटी बनाते समय कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं भूल कर भी यह गलती, अमेरिका के एक रिसर्च में यह दावा किया गया है कि एलपीजी गैस पर अगर सीधे ही आप रोटी सेक रहे हैं तो यह बड़ी बीमारी की वजह बन सकती है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2025 11:37 पूर्वाह्न

Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Cancer: रोटी जिसे हम बड़े ही चाव से खाते हैं। भारत में यह मुख्य भोजन का एक पार्ट है। दिन का लंच हो या रात का डिनर Roti डाइट में ना हो ऐसा मुमकिन नहीं है लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि कैंसर जैसी बीमारी को भी रोटी न्यौता दे सकती है। जी हां, आपको यह जान कर हैरानी होगी लेकिन रोटी Cancer की वजह बन सकती है अगर आप एक गलती करते है। LPG गैस चूल्हे पर फुलाए Roti खाने से परहेज करने में ही आपकी भलाई होती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

LPG गैस पर पकाई गई रोटी क्यों बन सकती है Cancer की वजह

LPG गैस चूल्हे पर सेंके हुए Roti को लेकर अमेरिका के रिसर्च में इस बात को लेकर बड़े दावे किए गए हैं। दरअसल गैस चूल्हे से कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी गैस निकलती है जो कैंसर और दिल की बीमारियों का खतरा पैदा करती है। इसके मुताबिक रोटियां गैस की लपटों के सीधे संपर्क में आती है तो यह एक्लोमाइट नाम का केमिकल बनाती है। जब खाना गैस की सीधी लपटों पर पकाया जाता है तो कार्सिनोजेन (carcinogen) निकलता है जो Cancer का प्रमुख कारण होता है।

कैंसर के अलावा क्या हो सकती है समस्याएं

रोटी को एलपीजी गैस पर सीधे सीखने से कार्सिनोजेनिक उत्पन्न होता है और हमें सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। LPG गैस से नाइट्रोजन डाइऑक्साइड गैस निकलती है जिसकी वजह से Cancer और दिल की बीमारियों का खतरा होता है। जल्दी-जल्दी में Roti को एलपीजी गैस पर अगर आप सेंक रहे हैं तो संभालने की जरूरत है क्योंकि यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की वजह है।

किस तरह बनाए Roti

इस रिपोर्ट मे रोटी बनाने के तरीके को लेकर जो बताया गया है वह आपके आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 15 से 20 मिनट पहले आटे को गुंद कर रख ले और इसे हल्की आंच पर बनाएं ताकि Roti अच्छे से पक जाए और इसमें कच्चापन ना रहे। सीधे फ्लेम पर पकाने से दूर रहे।

कभी भी अल्युमिनियम फॉयल में ना लपटें रोटी

Cancer और Roti से हटके अगर इस रिसर्च की बात करें तो इसमें यह भी कहा गया है कि अल्युमिनियम फॉयल भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इसकी वजह से आपकी इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है। न सिर्फ इम्यूनिटी बल्कि इसकी वजह से और परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। अल्युमिनियम फॉयल हड्डियों पर भी आपको असर कर सकता है। इसकी वजह से अल्जाइमर की समस्या भी हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026