---Advertisement---

Cancer को भी है इन 3 फूड्स से खौफ, एम्स ट्रेंड एक्सपर्ट से जानें कैसे करें डाइट में शामिल

Cancer: कैंसर से बचाव के लिए आइए जानते हैं कौन है वह तीन एंटी कैंसर फूड जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और यह आपके लिए फायदेमंद है। इसकी जानकारी एम्स ट्रेंड एक्सपर्ट सौरभ सेठी ने दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 4, 2026 4:47 अपराह्न

Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Cancer: कैंसर को डाइट से भी ठीक किया जा सकता है। जी हां, यह खतरनाक बीमारी में कुछ सुपर फूड्स ऐसे हैं जो इसके लिए दुश्मन है। यह हम नहीं बल्कि एम्स ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया है और इसे लेकर लोगों को बड़ी जानकारी देते हुए नजर आए। कैंसर से बचाव के लिए आप भी डॉक्टर सेठी द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं जो बेहद असरदार है। आखिर कैंसर से किन फूड्स को खौफ है आइए जानते हैं उनमें से 3 जो आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं वह भी डॉक्टर द्वारा बताए गए तरीके से।

गाजर भी है Cancer के लिए दुश्मन

View this post on Instagram

 

गाजर बेटा कैरोटीन से भरा होता है जो कैंसर रिस्क को कम करता है और यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह विटामिन ए से भरपूर होता है जो आपके हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। यह आपके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम में भी मददगार है क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा होती है जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। हाई फाइबर से भरपूर होता है जो लोअर कोलन और स्टमक कैंसर के खतरे को कम करता है। आप कच्चे खाने की बजाय इसे उबाल कर खा सकते हैं।

लहसुन को भी कैंसर से बचने के लिए खा सकते हैं आप

डॉक्टर सौरभ शेट्टी ने बताया कि आप जब इसे चॉप करते हैं तो यह एलिसिन बनाता है जो एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज रखता है। लहसुन खाने से आपका डीएनए भी प्रोटेक्ट होता है और एब्नार्मल सेल ग्रोथ कम होने लगता है। इसे हाई हीट पर पकाने से परहेज करें। इसके अलावा डॉक्टर का कहना है कि आप लहसुन को 10 मिनट चॉप करके रख दें ताकि इसमें एलिसन की मात्रा बढ़ सके।

ब्रोक्ली खाने के हैं अपने फायदे

इसके अलावा डॉक्टर सौरभ शेट्टी ने तीसरे फूड के बारे में बात करते हुए बताया ब्रोकली जो कैंसर सेल ग्रोथ को कम करने में मददगार है। ब्रोकली स्प्राउट्स में 100 गुना ज्यादा क्षमता होता है कि यह कैंसर रिस्क कम कर सके। आप इसे उबाल कर सेवन की कोशिश करें क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026