---Advertisement---

Chanakya Niti: जन्म से पहले ही तय हो जाता मनुष्य का भाग्य, जानें जीवन से जुड़ी ये 5 बातें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ख्याति प्राप्त विद्वान थे। इनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध है। आचार्य पेशे से नीतिकार, सलाहकार और अर्थशास्त्री थे। आचार्य ने अपनी नीति में कई सारी चीजों को विस्तार से बताया है। इतना ही नहीं आचार्य ने जीवन से जुड़ी तथ्य को नीति में उतारा है। आचार्य राजा महाराजा के गुरु और सलाहकार ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 9, 2023 10:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ख्याति प्राप्त विद्वान थे। इनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध है। आचार्य पेशे से नीतिकार, सलाहकार और अर्थशास्त्री थे। आचार्य ने अपनी नीति में कई सारी चीजों को विस्तार से बताया है। इतना ही नहीं आचार्य ने जीवन से जुड़ी तथ्य को नीति में उतारा है। आचार्य राजा महाराजा के गुरु और सलाहकार हुआ करते थे। सभी शासक अपनी प्रजा पर आचार्य की सलाह के बाद शासन किया करते थे।

आचार्य ने महिला पुरुष सहित कई सारी चीजों पर अपनी नीति में व्याख्या किया है। आचार्य का कहना है कि व्यक्ति के जन्म से ही ये 5 चीजें तय हो जाती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं आचार्य ने किन 5 चीजों के विषय में बताया है।

इस श्लोक में आचार्य ने किया है व्याख्या

आयुः कर्म च वित्तं च विद्या निधनमेव च ।
पञ्चैतानि हि सृज्यन्ते गर्भस्थस्यैव देहिनः

Also Read: CHANAKYA NITI: ऐसी स्त्री को अपनाने से सज्जन पुरुष का भी हो जाता है सर्वनाश, आप भी रहें सावधान

इस श्लोक से क्या निकलता अर्थ

इस श्लोक में आचार्य ने 5 चीजों पर व्याख्या किया है। जो व्यक्ति के जन्म से ही तय हो जाता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब व्यक्ति का जन्म होता है तभी ही उसकी आयु, कर्म, धन, विद्या और मृत्यु तय हो जाती है। ये पांच बातें व्यक्ति के जन्म से ही निर्धारित होता है।

आचार्य कहते हैं व्यक्ति अपने जीवन में कितना कर्म करेगा। कितने वर्ष तक जीवित रहेगा। उसकी मृत्यु कब होगी, किस प्रकार कर्म कर अपना भाग्य बनाएगा, कितनी धन दौलत उसे मिलेगी और वो कितना विद्या प्राप्त करेगा। ये सारी चीजें मां के पेट में ही तय हो जाती है।

कहा जाता है व्यक्ति के पूर्व जन्म के कर्म से ही उसे मनुष्य के रूप से जन्म मिलता है। ये उसके कर्मों का ही परिणाम है। कर्म जीवन का ऐसा हिस्सा है जिससे व्यक्ति अपने भाग्य को बना पाता है और ये सभी चीजें गर्भ से ही तय हो जाती है। जब व्यक्ति गर्भ में होता है तभी उसका भविष्य निर्धारित हो जाता है।

Also Read: इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Kidney Health

जून 27, 2026

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026