---Advertisement---

Chicken Shami Kebab: इफ्तार की पार्टी में ट्राई करें यह लाजवाब रेसिपी, त्यौहार का जश्न होगा दोगुना

Chicken Shami Kebab: आप इफ्तार की पार्टी में चिकन शामी कबाब का लुत्फ उठा सकते हैं। यह आपकी फैमिली और दोस्तों को खूब पसंद आएगी और दावा है कि वे आपके कुकिंग स्किल्स के दीवाने हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप इस आसान रेसिपी को घर में बना सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2023 12:59 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chicken Shami Kebab: रमजान के महीने में हम रोजे के दौरान इफ्तार करते समय हम तरह-तरह पकवान का लुत्फ उठाते हैं। ऐसे में कबाब एक बेहतर विकल्प है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। आप कई कबाब को चखे होंगे लेकिन दावा है कि चिकेन शामी कबाब को खाकर आप और सारे स्वाद को भूल जाएंगे। ऐसे में क्यों ना आप भी इफ्तार पर इस रेसिपी को ट्राई करें। यह आप घर में आसानी से बना सकते हैं। नॉन वेज लवर्स शामी कबाब को खाना काफी पसंद करते हैं। आप चाहे तो इस रेसिपी को रुमाली रोटी के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं।

चिकन शामी कबाब बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

सामग्रीमात्रा
 बोनलेस चिकन500 ग्राम
अंडा2
चना दाल1 कप
लहसुन बारीक कटा हुआ2 चम्मच
तेल2 चम्मच
चिली फ्लेक्‍स1/2 छोटा चम्‍मच
अजवाईन1 चम्मच
हरी मिर्च2
धनिया पत्ती1/2 कप
पुदीना1/2 कप
अदरक बारीक कटा हुआ1 छोटा चम्मच
धनिया2 चम्मच
लाल मिर्च साबुत3
लौंग7-8
जीरा1 चम्मच
दालचीनी2
काली मिर्च7-8
नमक1 चम्मच

ये भी पढ़ें: Oral Hygiene Tips: सिर्फ ब्रश करने से दांत नहीं होते साफ और मजबूत, ये करें और पलभर में मुंह की बदबू से पाएं राहत

चिकन शामी कबाब बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कप चने की दाल को लगभग 30 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रख दें।
  • अब एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें और जीरा, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, साबुत धनिया, अजवाइन, लाल मिर्च और चिली फ्लेक्‍स डालें।
  • 1-2 मिनट के अब इसमें भीगे चने की दाल डालें और इसे मिक्स कर लें।
  • अब इसमें बोनलेस चिकन और नमक डालें।
  • अगर जरुरत हो तो पानी डालें और चिकन को सॉफ्ट होने तक पकाते रहें।
  • अब इसे ठंडे होने तक रख दें और फिर इसे मिक्सी में ग्रैंड कर लें।
  • इस मिक्सचर में अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ती और पुदीने की पत्तियां डालें और मिलाएं।
  • इस समय अब आपको इसमें अंडे को तोड़कर डालने हैं और इसे मिला लें।
  • अब आप इससे कबाब को गोल आकार देते हुए टिक्की बना लें।
  • गैस को ऑन पर पैन चढ़ाएं और तेल डाल कर गरम करें।
  • अब कबाब को इसमें डालें और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
  • चिकन शामी कबाब बनकर तैयार है और अब इसे चटनी के साथ परोसें।

ये भी पढ़ें: Kerala Politics: Congress को लगा दक्षिण में बड़ा झटका, दिग्गज कांग्रेसी नेता AK Antony के बेटे ने थामा BJP का दामन

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026