---Advertisement---

Colour Protecting Shampoo: कलर से रूखे और बेजान हो चुके बालों को खास शैंपू से संवारें, खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

वहीं बदलते वक्त के साथ लोग बालों का ट्रीटमेंट रिवोन्डिंग, स्मूथमिंग, केरिटीन का चलन भी बढता जा रहा है. यह देखने में जितने सुंदर लगते हैं उतनी ही जल्दी बालों को डैमेज भी करते हैं. ऐसे में मार्केट में हेयर प्रोटेक्शन शैम्पू लेते वक्त इन बातो का ख्याल रखना चाहिए

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: सितम्बर 30, 2023 8:31 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 7:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Colour Protecting Shampoo: बाल हमेशा ही हमारे लुक्स में चार चांद लगाने का काम करते हैं, इस वजह से इनका ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है. हेल्दी बालों के लिए लोग अक्सर काफी मेहनत करते हैं, हेयर केयर रूटीन फॉलो करने से लेकर सैलून जाने तक सब कुछ अपनाते हैं. वहीं बदलते वक्त के साथ लोग बालों का ट्रीटमेंट रिवोन्डिंग, स्मूथमिंग, केरिटीन का चलन भी बढता जा रहा है. यह देखने में जितने सुंदर लगते हैं उतनी ही जल्दी बालों को डैमेज भी करते हैं. ऐसे में मार्केट में हेयर प्रोटेक्शन शैम्पू लेते वक्त किन बातो का ख्याल रखना चाहिए, इसके बारे में बता रहे हैं.

आपको बता दें कि बालों के ट्रीटमेंट के दौरान हमें कई तरह के खास शेम्पू इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है मगर कोई भी शैम्पू परफेक्ट नही होता. ऐसे में शैंपू का चुनाव करते समय कुछ खास बातों को चेक कर लेना चाहिए.

माइल्ड शेम्पू का करें चुनाव

कलर किए हुए बालों का खास ध्यान रखना होता है, ऐसे में बाल धोने के लिए माइल्ड शैंपू को ही चुनना चाहिए. यह थोड़ा नेचुरल होने के साथ कम कैमिकल वाला होना चाहिए, इसके लिए आप बेबी शैंपू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

कम कैमिकल वाले हेयर प्रोटेक्शन शैंपू को ही चुने

कलर बालों के लिए हेयर प्रोटेक्शन शैंपू को चुनते वक्त यह ध्यान दें कि वो ज्यादा कैमिकल वाला नहीं होना चाहिए. ज्यादातर कैमिकल युक्त शैंपू में ज्यादा झाग बनते हैं, इन्हें अवॉइड करना चाहिए. इसके लिए आप शैंपू के पीछे के इंग्रीडिएंट को ठीक से पढ़ लेना चाहिए.

कंडीशनर लगाना न भूलें

ज्यादातर सेलून बोलों के ट्रीटमेंट के बाद कंडीशनर लगाने की सलाह देते हैं और यह काफी हद तक ठीक भी है. एक अच्छा कंडीशनर बालों को डैमेज को खत्म करने के साथ नेचुरल और ग्लोइंग बनाता है. बाल धोने के बाद इस स्टेप को जरूर फॉलो करना चाहिए.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 28, 2026

Raksha Bandhan 2026

अगस्त 28, 2026

Health Tips

अगस्त 27, 2026

Leave a Comment