---Advertisement---

Dark Mehndi Tips: इस फेस्टिव सीजन मेहंदी लगाते समय करें इन टिप्स को फोलो, चढ़ेगा गहरा रंग

Dark Mehndi Tips: फेस्टिवल सीजन शुरू होने जा रहा है, ऐसे में बारी-बारी से कई त्यौहार दस्तक देने वाले हैं, जिनके लिए तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। ऐसे समय में मेंहदी लगाना भला किसे पसंद नहीं होता, महिलाओं के बीच इसका क्रेज खासतौर पर देखने को मिलता है। हर कोई अपनी हथेली ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 25, 2023 2:18 अपराह्न

Dark Mehndi Tips
Follow Us
---Advertisement---

Dark Mehndi Tips: फेस्टिवल सीजन शुरू होने जा रहा है, ऐसे में बारी-बारी से कई त्यौहार दस्तक देने वाले हैं, जिनके लिए तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। ऐसे समय में मेंहदी लगाना भला किसे पसंद नहीं होता, महिलाओं के बीच इसका क्रेज खासतौर पर देखने को मिलता है। हर कोई अपनी हथेली पर अच्छे से अच्छा और नया डिजाइन (New Mehndi Design) लगवाना चाहता है, मगर इस बीच लोग अक्सर मेहंदी की रंगत का ख्याल रखना भूल जाते है।

चलिए आज आपको कुछ ऐसी काम की टिप्स के बारे में बताते हैं, जिनका ख्याल रखकर आप अपनी मेहंदी के रंग को और भी गहरा कर कर सकते हैं।

मेहंदी पर लगाएं नींबू चीनी का घोल

नींबू और चीनी दोनों ही ऐसी चीजें हैं जो आसानी से किचन में मिल जाती हैं। इसे उपयोग करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा पानी लेकर एक चम्मच चीनी और आधा नींबू का रस मिला लें। इस रूई की मदद से मेहंदी सूख जाने पर प्रयोग में लाएं। ऐसा करने से न केवल मेहंदी लंबा ठहरती है बल्कि उसका रंग भी काफी गहरा चढ़ता है।

सरसों का तेल

अगर आप भी मेंहदी के रंग को लेकर अक्सर इस उलझन में रहते हैं कि उसका निखार और रंगत कैसी होगी तो सरसों का तेल आपके लिए अच्छा नुस्खा साबित हो सकता है। इसके लिए केवल आप सरसों का तेल लें और उसे मेहंदी हटाने के बाद दोनों हथेलियों पर लगा लें। केवल इतना करने भर से ही आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा और उसमें अलग रंगत देखने को मिलेगी।

मेहंदी को पानी से न धोयें

मेहंदी के रंग को गाढ़ा रकने को लिए यह जरूरी है कि उसे कुछ वक्त के लिए हाथों पर रहने दिया जाए। लोग अक्सर जल्दबाजी के चक्कर में इस बात का ख्याल रखना भूल जाते हैं और उसे पानी से धो देते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए, सूखने के बाद हाथों से मेहंदी को छुटाना चाहिए। इस टिप को अपनाकर आप भी मेहंदी को गहरा कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026