---Advertisement---

Deepika Padukone की तरह खूबसूरत फिगर और शेप के लिए ट्राई करें ये Fitness Tips और डाइट प्लान, चौंका देगा ट्रांसफॉर्मेशन

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण एक फिटनेस फ्रीक हैं और खुद को फिट रखने के लिए वह काफी मेहनत भी करती हैं। आप भी दीपिका की तरह अगर फिट बॉडी की चाहत रखते हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 28, 2023 4:40 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं और उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में ‘पठान’ फिल्म रिलीज हुई है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में आपने देखा होगा कि एक्ट्रेस एक फिट बॉडी की मालकिन हैं। लड़के ही नहीं लड़कियां भी दीपिका की फिटनेस की कायल हैं। वे जानना चाहती हैं कि आखिर उनका डाइटप्लान और वर्कआउट रूटीन क्या है। एक्ट्रेस फिट बॉडी के लिए एक स्ट्रिक्ट रूटीन को फॉलो करती हैं और काफी म्हणत करती हैं। वर्कआउट से लेकर डाइट तक को लेकर एक्ट्रेस काफी सजग हैं।

डाइट को लेकर काफी सजग हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की फिटनेस का एक राज है उनका डाइट प्लान। एक्ट्रेस लो कार्ब लो फैट सलाद खाती हैं ताकि वह फिट रह सके। दीपिका डाइट कभी मिस नहीं करती हैं। एक्ट्रेस ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक को लेकर काफी सजग हैं और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानती हैं। दीपिका खाने में विटामिन और प्रोटीन की मात्रा का भी ध्यान रखती है।

Also Read: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

पिलेट्स वर्कआउट पर फोकस करती हैं दीपिका

दीपिका वर्कआउट पर भी ध्यान देती हैं और फिटनेस के लिए पिलेट्स वर्कआउट हर दिन करती हैं। एक्ट्रेस वर्कआउट करते समय कई तकनीकों का इस्तेमाल करती हैं। बॉडी स्ट्रैथनिंग बढ़ाने और फिटनेस के लिए इस वर्कआउट को स्किप नहीं करती हैं।

वर्कआउट में इन चीजों पर भी फोकस करती हैं दीपिका

दीपिका को वर्कआउट के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है। वह किक बॉक्सिंग को भी फिटनेस का मूल मंत्र मानती हैं। वह किक बॉक्सिंग के दौरान गाना सुनती है और वर्कआउट को एन्जॉय करती हैं ।

डांस भी करती हैं दीपिका

मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका खुद को फिट रखने के लिए डांस करती हैं और कभी-कभार बैडमिंटन और टेनिस भी खेलती हैं।

वार्मअप करना नहीं भूलती हैं एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण वर्कआउट से पहले वार्मअप करना नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस रनिंग या स्ट्रैचिंग एक्सरसाइज कर लेती हैं।

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Propose Day

फ़रवरी 8, 2026

Manglik Marriage Rule

फ़रवरी 7, 2026

Hair Fall Remedy

फ़रवरी 7, 2026

Rose Day 2026

फ़रवरी 7, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 5, 2026

Cancer

फ़रवरी 4, 2026