Diabetes: ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से कई तरह की परेशानी लोगों को झेलनी पड़ती है और निश्चित तौर पर इससे आपकी जिंदगी में काफी परिवर्तन होते हैं। ऐसे में आपको कोई भी काम सोच समझकर करने की जरूरत पड़ती है और अगर बिना सोचे समझे आप डायबिटीज में किसी भी फिजिकल एक्टिविटी को करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है। इसमें जिम करना आपके लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है और जान तक पर बात आ सकती है। आपको संभल कर रहना जरूरी बताया गया है। आइए जानते हैं डॉक्टर ब्रजमोहन अरोड़ा ने कौन सी डेली एक्टिविटी और एक्सरसाइज डायबिटीज को मैनेज करने के लिए बताया है।
क्या है डायबिटीज में जरूरी
एक्सपर्ट के मुताबिक जिम करने से डायबिटीज में और खतरा होता है क्योंकि यह इसे कंट्रोल नहीं करता है बल्कि इसका हार्ट पर असर पड़ता है। इसकी वजह से मुसीबत बढ़ सकती है। क्या सिर्फ वॉकिंग से आपका काम चल सकता है। सही एक्टिविटी, सही कंसिस्टेंसी और सही लाइफस्टाइल हैं आपकी जिंदगी के लिए डायबिटीज में रामबाण बन सकता है
जिम नहीं तो Daibetes में कौन सा फिजिकल एक्टिविटी है हेल्दी
एक्सपर्ट की माने तो उन्होंने कहा कि शुगर 250-300-400 के ऊपर है तो आपका ब्लड हायपरकोग्लेबल है। ऐसे मरीज जब जिम में होते हैं तो उन्हें हार्ट अटैक का खतरा होता है। वहीं डॉक्टर कहते हैं कि सबसे आसान है। वॉक करना सिर्फ 8 से 10 मिनट खाना खाने के बाद आप इसकी शुरुआत करें। आप जैसे-जैसे इसे इंप्रूव करेंगे तो एक महीने के बाद स्पीड बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा एक्सपर्ट ने योग करने की सलाह दी है लेकिन उनका कहना है कि अगर आप जिम जा रहे हैं तो कार्डियो करने से बचे। वेट ट्रेनिंग कर सकते हैं। वहीं जब एक-दो साल के बाद आपका शुगर लेवल कंट्रोल होने लगता है तब उन्हें हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग की सलाह दी जाती है।
ऐसे में डायबिटीज में फिजिकल एक्टिविटी को लेकर अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही आप इसे फॉलो कर सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
