क्या WHO अप्रूव ORS है Diabetes मरीज के लिए रिस्की! एम्स ट्रेंड एक्सपर्ट से जानें पूरी सच्चाई और मिथ

Diabetes: डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रमाणित ओआरएस घोल क्या शुगर के मरीजों के लिए रिस्की है। क्या इसका सेवन करने से पहले आपको सोचने की जरूरत है। इस बारे में डॉक्टर प्रियंका ने लोगों को सटीक जवाब दिया और इसकी सच्चाई से भी पर्दा उठा दिया है।

Diabetes

Photo Credit- Google Diabetes

Diabetes: लूज मोशन में बिना डॉक्टर के संपर्क के अगर सबसे पहले इलाज के तौर पर किसी दवा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है वह है ओआरएस। डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रमाणित यह ओआरएस क्या डायबिटीज मरीज के लिए रिस्की है। क्या लूज मोशन के दौरान आप इसका सेवन करने से बचें अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है। इस बारे में बात करते हुए सच्चाई और मिथ से पर्दा उठाकर डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने लोगों को सावधान किया है। इस दौरान वह हर किसी के इस सवाल का जवाब देती हुई नजर आई कि क्या शुगर मरीज ओआरएस का सेवन कर सकते हैं।

क्या Diabetes में ले सकते हैं ओआरएस

डॉक्टर प्रियंका कहते हैं कि डायबिटीज के मरीज भी ओआरएस का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। अगर आपको भी इस बात में कंफ्यूजन है तो आपके लिए जरूरी खबर है कि लूज मोशन में दवाई लेने से पहले आप कमजोरी होने पर इसका सेवन करें।

ओआरएस क्यों है डायबिटीज मरीज के लिए सुरक्षित

हालांकि डायबिटीज के मरीज अगर जानना चाहते हैं कि क्यों ओआरएस का सेवन उनके लिए रिस्की नहीं है। इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर प्रियंका ने कहा कि ओआरएस में ठीक मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट और ग्लूकोज का ध्यान रखा जाता है। इस दौरान सोडियम पोटेशियम और ग्लूकोज की मात्रा सटीक होती है।

कैसे ओआरएस आपके शरीर में करता है काम

ओआरएस आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है। यहां इंटेस्टाइन के सेल्स में SGLT 1 ट्रांसपोर्टर होता है जिसका मतलब होता है सोडियम ग्लूकोस ट्रांसपोर्टर। जहां एक पंप है जिसमें ग्लूकोज अंदर जाता है उसकी वजह से सोडियम अंदर जाता है और फिर पानी भी अंदर जाता है। जब यह बॉडी सेल्स के अंदर जाता है तो डिहाईड्रेशन जो आपके शरीर को हो रहा है वह कम हो जाता है।

ऐसे में डायरिया, लूज मोशन में डब्ल्यूएचओ अप्रूव ओआरएस के बारे में डॉक्टर प्रियंका कहती है कि यह आपका ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाता है तो ऐसे में बिना सोचे आप इसे ले सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Exit mobile version