---Advertisement---

Diabetic Sweets: फेस्टिव सीजन में शुगर के मरीज इन मिठाइयों का कर सकते हैं सेवन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetic Sweets: खराब खान पीन और बेकार लाइफ स्टाइल की वजह से अक्सर लोग कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इन सभी बीमारियों में से एक डायबिटीज की बीमारी भी है। मौजूदा समय में भारत में कई लोग इस गंभीर बीमारी का शिकार हो गए हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, डायबिटीज एक ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 21, 2023 10:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Diabetic Sweets: खराब खान पीन और बेकार लाइफ स्टाइल की वजह से अक्सर लोग कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इन सभी बीमारियों में से एक डायबिटीज की बीमारी भी है। मौजूदा समय में भारत में कई लोग इस गंभीर बीमारी का शिकार हो गए हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। डायबिटीज के लोगों को अक्सर मीठे खान की क्रेविंग होती है लेकिन उन्हें मीठा खाना बिल्कुल मना होता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं और उनका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ेगा नहीं।

स्मूदी

इस लिस्ट में पहला नाम स्मूदी का आता है। ये तो सभी को पता है कि, फल हमारे सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अगर आप फल नहीं खाना चाहते हैं तो आप इसकी स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। स्मूदी पीने से आपको मीठे का स्वाद भी आएगा और ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगा। ‌आप स्मूदी को सुबह नाश्ते या फिर शाम के वक्त पी सकते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, आप लीची, केला, अनार, कीवी जैसे फलों की स्मूदी बनाकर उनके नेचुरल मिठास को इंजॉय कर सकते हैं। ‌

हलवा

इसमें दूसरा नाम हलवे का आता है। ये तो सभी को पता है कि, डायबिटीज वाले लोगों को मीठा खाना कितना पसंद होता है लेकिन वो ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने की दर से मीठा नहीं खा पाते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, डायबिटीज के मरीज नाश्ते में बादाम या गाजर का हलवा खा सकते हैं। बादाम व गाजर का हलवा बनाते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि, आप उसमें चीनी की जगह शुगर फ्री डालें जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा और आपको मीठा स्वाद भी मिलेगा।

डार्क चॉकलेट

इस लिस्ट में तीसरा नाम डार्क चॉकलेट का आता है। चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन अगर आपको डायबिटीज है तो आप नार्मल चॉकलेट की जगह डार्क चॉकलेट का सेवन करें क्योंकि डार्क चॉकलेट में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा कम होती है। ऐसे में अगर आप डार्क चॉकलेट खाएंगे तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी नहीं पड़ेगा और आपके मिठाई खाने की क्रेविंग भी खत्म हो जाएगी।

खीर

खीर खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन खीर में चावल व चीनी का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी वजह से डायबिटीज के पेशेंट इसको नहीं खा पाते। ऐसे में आप बाजरे की खीर बनाकर खा सकते हैं। बता दें कि, बाजरे की खीर खाने में बेहद स्वादिस्ट होती है और इसको बनाना भी बेहद आसान होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप बाजरे की खीर को खा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026

Health Tips

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Eye Health

जुलाई 16, 2026

Katrina Kaif

जुलाई 16, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026