---Advertisement---

Eid Ul Fitr 2026: हिना खान से लेकर नगमा मिराजकर तक के मेकअप हैक्स को करें कॉपी, आप दिखेंगी ट्रेडिशनल ब्यूटी

Eid Ul Fitr 2026: नगमा मिराजकर से लेकर हिना खान तक का मेकअप आपके लिए इंस्पायरिंग हो सकता है जिसे आप ईद के मौके पर ट्राई कर सकते हैं। हर किसी की नजरें आप पर हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 16, 2026 3:42 अपराह्न

Eid Ul Fitr 2026
Follow Us
---Advertisement---

Eid Ul Fitr 2026: त्योहार चाहे कोई भी हो लड़कियों में सज संवरकर तैयार होने का खुमार अलग लेवल का होता है। वह अपनी ड्रेस से लेकर मेकअप और स्टाइल में ऑन टॉप दिखना चाहती हैं। अगर आप भी उस लिस्ट में है जो ईद उल फितर 2026 के लिए ड्रेस की प्लानिंग तो कर चुके हैं लेकिन आपको मेकअप का समझ नहीं आ रहा है तो आप हिना खान से लेकर नगमा मिराजकर तक की मेकअप हैक्स को ट्राई कर सकती है। यह निश्चित तौर पर ईद उल फितर 2026 पर आपको ट्रेंडी और स्टाइलिश अवतार देने के लिए बेस्ट है।

Eid Ul Fitr 2026 पर नगमा मिराजकर का ग्लिटर ग्लू और लूज ग्लिटर लिपस्टिक का ट्रेंड


बिग बॉस 19 के बाद हर किसी की नजर नगमा मिराजकर के लिपस्टिक पर होती है जहां उनके होंठ ग्लोसी, चमकदार और मेटल जैसी फिनिश देता है। अगर आप भी आम लिपस्टिक से हटके ग्लिटर ग्लो और लूज ग्लिटर का कंबीनेशन लिपस्टिक को ट्राई करते हैं तो यह ऑन टॉप रहने वाला है। आप न्यूड पिंक या ब्राउन लिपस्टिक ट्राई कर सकते हैं।

हिना खान से करें ब्लू आईलाइनर को कॉपी


ईद उल फितर 2026 पर आप सबसे हटके नजर आएंगी अगर आप ट्रेडिशनल लुक के साथ हिना खान के इस ब्लू आईलाइनर को कॉपी करती है। यह निश्चित तौर पर काफी खूबसूरत दिखने वाला है।

फरहाना भट्ट के मेकअप को भी आप कर सकते हैं ट्राई

बिग बॉस 19 में फरहाना बट अपने स्टाइल और फैशन को लेकर काफी सुर्खियों में रही थी, ऐसे में आप भी बोल्ड आई मेकअप, रिवर्स आईलाइनर के साथ सबसे खास नजर आ सकती हैं। निश्चित तौर पर इस लुक में अगर आपको कोई देखता है तो एक सेकंड के लिए पहचान नहीं पाएगा। इसके साथ ही कर्ल हेयरस्टाइल भी परफेक्ट है।

नोरा फतेही का मेकअप भी ईद उल फितर 2026 के लिए है बेस्ट


नोरा फतेही ग्लोइंग स्किन को ज्यादा तवज्जो देती है और वह पिक टोन का इस्तेमाल ज्यादा करती है। आप भी नोरा फतेही की तरह ईद उल फितर पर लिप्स और गालों पर गुलाबी और सॉफ्ट ब्राउन टोन का इस्तेमाल करें और आंखों पर आईशैडो का ध्यान रखें।

डार्क लिपस्टिक का भी फैशन


अगर आप इंडियन आउटफिट को स्टाइल करने की प्लानिंग कर रही है तो निश्चित तौर पर आप तान्या मित्तल से भी इंस्पायर हो सकती है। बोल्ड लिपस्टिक को ट्रेंड में लाकर बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट में हर किसी का प्यार दिल जीत लिया है। यहब्राउन कलर में आपके लुक में टच दे सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026