Eid Ul Fitr 2026: ईद के त्यौहार को लेकर लोगों के बीच एक उत्साह देखा जा रहा है और रमजान के आखिरी रोजे के बाद ईद उल फ़ितर 2026 को खास अंदाज में मनाएंगे इसके लिए भी तैयारी चल रही है। महिलाओं में सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन इसी चीज का होता है कि आखिर वह खास मौके पर क्या पहनें ताकि वह हर किसी से हटके और खूबसूरत नजर आए। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो आपके लिए हम कुछ स्पेशल लेकर आए हैं। दरअसल इस ईद उल फितर पर आप बॉलीवुड इंस्पायर अनारकली को ट्राई कर सकते हैं जहां रश्मिका मंदाना से लेकर सारा अर्जुन तक ने लोगों का ध्यान खींचा है।
सारा अर्जुन से चुराए ट्रेंडी ईद के लिए फैशन
धुरंधर फिल्म में नजर आने वाली रणवीर सिंह की हीरोइन सारा अर्जुन का फैशन के मामले में कोई जवाब नहीं है। अगर आप उनसे ईद उल फितर 2026 के लिए अनारकली लुक को स्टाइल करना चाहती है तो यह वाकई हर किसी को इंस्पायर कर सकता है। जहां एक्ट्रेस ने अनारकली कुर्ते को चूड़ीदार पजामे के साथ स्टाइल किया था जो काफी खास है। इसके साथ आप चोकर ट्राई कर सकते हैं।
रश्मिका मंदाना का भी कोई जवाब नहीं
आप ईद उल फितर 2026 के लिए इस तरह से रेड अनारकली को जैकेट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ बन हेयर स्टाइल और कानों के झुमके काफी खूबसूरत लगने वाले हैं। यह निश्चित तौर पर हर किसी को दीवाना बना सकता है।
दीपिका पादुकोण से करें Eid Ul Fitr 2026 के लिए फैशन ट्राई
अगर बॉलीवुड सेलेब्स के फैशन की बात कर रहे हैं और अनारकली का जिक्र हो तो दीपिका पादुकोण का यह रेड लुक अंबानी की शादी से काफी वायरल हुआ था जिसे उन्होंने जबरदस्त हेयर स्टाइल और बिंदी के साथ स्मोकी आई मेकअप में स्टाइल किया था। आप भी ईद उल फितर के लिए इसे ट्राई कर सकते हैं जो नई नवेली दुल्हन के लिए बेस्ट है।
आप हिना खान से भी हो सकते हैं इंस्पायर
हिना खान अनारकली कुर्ती को किस तरह से लाइमलाइट में लाना है यह बखूबी जानती है। ऐसे में इस पिंक कलर की सिल्क अनारकली कुर्ते को आप हिना की तरफ फ्लॉन्ट कर सकती हैं जो वाकई आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देने के लिए बेस्ट है। इसके साथ गजरे और बड़े इयररिंग्स को ट्राई करें।
ईद उल फितर के लिए बेस्ट है कृति सेनन का यह लुक
अगर आप ईद उल फितर पर कृति सेनन के इस अनारकली लुक को ट्राई करते हैं तो यह निश्चित तौर पर काफी रॉयल और खूबसूरत दिखने वाला है। इस हैवी एंब्रॉयडरी अनारकली को मिडिल पार्ट बन के साथ स्टाइल करें जो सबको पसंद आएगा।
