---Advertisement---

Eid Ul Fitr 2026: इन मॉडर्न मेहंदी डिजाइन से आपके पैरों की बढ़ सकती है खूबसूरती, सब कहेंगे ‘वाह वाह’

Eid Ul Fitr 2026: ईद के मौके पर आप भी चाहे तो हर किसी के ध्यान को अपनी और खींच सकती हैं और इसके लिए आप इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को पैरों में लगवा सकती हैं जो वाकई ट्रेंड में है। ये डिजाइन यूनिक हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2026 2:40 अपराह्न

Eid Ul Fitr 2026
Follow Us
---Advertisement---

Eid Ul Fitr 2026: इस्लाम धर्म में 21 मार्च को हर्षोल्लास से ईद का जश्न मनाया जाने वाला है। इसे लेकर हर किसी की अपनी अपनी प्लानिंग भी होती है लेकिन महिलाएं इस दिन पर मेहंदी लगवाने में पीछे नहीं रहती हैं। अगर आप भी उस लिस्ट में शामिल हैं जो ईद उल फितर 2026 पर मेहंदी लगवाने के लिए जा रही हैं। हम आपके लिए कुछ स्पेशल डिजाइंस लेकर आए हैं जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। पैरों पर लगे हुए इन मेहंदी डिजाइन की कुछ इस कदर खूबसूरती है कि हर कोई देखते रह जाएगा और ईद पर सिर्फ आप ही छा जाएंगी।

फूल अरेबिक मेहंदी डिजाइन है काफी खूबसूरत

पैरों की मेहंदी डिजाइन की बात करें तो फूल अरेबिक मेहंदी भी काफी ट्रेंड में है। अगर आपको भरे हुए मेहंदी डिजाइन पसंद है तो आप इस तरह से फुल लेग मेहंदी को ट्राई कर सकते हैं जिसमें आपका पैर न सिर्फ भरा हुआ लगेगा बल्कि यह काफी खूबसूरत भी लगने वाला है।

ट्रेंडी जाली डिजाइन भी है हटके

अगर आप इस तरह से पैरों पर जालीदाल फ्लावर डिजाइन बनाते हैं तो यह भी काफी जच सकता है। अगर आपको मिनिमल लुक में मेहंदी डिजाइन चाहिए तो पैरों के लिए इससे बेस्ट कुछ नहीं हो सकता है। यह आपकी ईद उल फितर 2026 के फैशन को ऑन टॉप रखने के लिए काफी है

ईद उल फितर 2026 पर ट्राई करें यह राखी डिजाइन

खूबसूरत राखी की तरह मेहंदी आपके पैरों पर काफी खूबसूरत लगने वाली है जिसे आप अपने दिन को स्पेशल बनाने के लिए ट्राई कर सकती हैं। जहां आप ईद पर हर किसी के ध्यान को खींच सकती हैं।

वन साइड मेहंदी डिजाइन कॉफी ट्रेंड में

अगर आपको ज्यादा भरे हुए मेहंदी नहीं पसंद है तो आप इस तरह से वन साइड मेहंदी भी ट्राई कर सकती हैं जो आजकल काफी ट्रेंड में है। आपके पैरों को खूबसूरत लुक देने के लिए बेस्ट है।

हिना खान के इस मेहंदी डिजाइन को भी करें कॉपी


शादी में पैरों की मेहंदी से हर किसी का ध्यान खींचा था हिना खान ने और आप भी ईद पर ऐसा कर सकती हैं। इसके लिए आप पैरों के तलवे पर स्पेशल डिजाइन को लगवा सकती हैं जो वाकई काफी खूबसूरत है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026

मार्च 13, 2026

Fatty Liver

मार्च 13, 2026

Nimrat Kaur

मार्च 13, 2026

Heart Health Exercise

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 12, 2026

Eid ul Fitr 2026

मार्च 12, 2026