---Advertisement---

Face Pack For Glowing Skin:घरेलू नुस्खों से बना यह फेसपैक मॉनसून में आपके चेहरे को देगा चांद जैसा निखार, दिखेगा जबरदस्त ग्लो

Face Pack For Glowing Skin: हमे हमारे चेहरे का खास ध्यान रखना चाहिए। मगर मॉनसून के मौसम में हमारे चेहरे का ध्यान रखना और भी ज्यादा जरुरी हो जाता है। क्युकी बढ़ती नमी के कारण हमारा चेहरा ऑयली हो सकता है। इसके अलावा चहरे पर कील मुहासे भी आ सकते है। इस वजह से मॉनसून ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 18, 2023 4:29 अपराह्न

facepack
Follow Us
---Advertisement---

Face Pack For Glowing Skin: हमे हमारे चेहरे का खास ध्यान रखना चाहिए। मगर मॉनसून के मौसम में हमारे चेहरे का ध्यान रखना और भी ज्यादा जरुरी हो जाता है। क्युकी बढ़ती नमी के कारण हमारा चेहरा ऑयली हो सकता है। इसके अलावा चहरे पर कील मुहासे भी आ सकते है। इस वजह से मॉनसून के समय हमारे चेहरे का खास ध्यान रखना चाहिए। कई बार हम अपने चेहरे की देखभाल के लिए कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट का इस्तमाल करते है।

मगर केमिकल युक्त यह प्रोडक्ट कई बार हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुँचाती है। इस वजह से बहुत सी महिलाएं अब केमिकल प्रोडक्ट से हटकर नेचुरल प्रोडक्ट की तरफ ज्यादा झुकने लगी हैं। बता दे की आप घरेलू नुस्खों के मदद से भी अपने चेहरे की देखभाल कर सकते है। यह केमिकल रहित प्रोडक्ट आपके चेहरे को स्वस्थ और सुन्दर बनाने के साथ-साथ आपके चेहरे पर कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं करेगा।

यदि हम स्किन केयर की बात करते है तो स्किन केयर के समय सबसे इम्पोर्टेन्ट चीज़ होती है अपने चहरे पर फेस पैक का इस्तमाल करना। चेहरे पर फेसपैक लगाने का यह फायदा है की यह आपके चेहरे की गहराई से सफाई करता है। और चेहरे पर जमी गंदगी को हटाता है। इससे आपके चहरे का निखार बढ़ता है।

अगर फेसपैक घर पर बना हो तो इससे आपको और भी ज्यादा फायदा होगा। मॉनसून के समय चेहरे का खास ध्यान रखने के लिए आप इस फेसपैक का इस्तमाल कर सकते है। इससे आपको अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। तो चलिए घरेलू नुस्खों से बनी फेसपैक जो मॉनसून आपके चेहरे का रखेगी खास ध्यान।

मुल्तानी मिट्टी फेसपैक

मॉनसून में मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक लगाने से आपको काफी फायदा होगा। मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरे में मुल्तानी मिट्टी लेना है। मुल्तानी मिट्टी में आप गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना ले। पेस्ट बनाने के बाद उसमे थोड़ा नींबू रस डाले। इस पेस्ट को आप चेहरे और गर्दन पर लगाए। 10-15 मिनट रखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

पुदीना और केला का फेसपैक

सबसे पहले आधे केले को मसलकर पेस्ट बना ले। पेस्ट बनाने के बाद उस केले के पेस्ट में पुदीने के पत्ते का पेस्ट डाले। दोनों पेस्ट को अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट में आप गुलाब जल भी डाले। फिर इसे अच्छे से अपने चेहरे और गरदन पर लगा लें। 15 मिनट रखने के बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप यह फेसपैक हफ्ते में एक बार जरूर लगाए। इससे आपको काफी फायदा होगा।

चंदन का फेसपैक

आप एक कटोरी में 2,3 चम्मच चंदन पॉवडर ले लें। उसके बाद उसे गुलाबजल में घोलकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को अच्छे से चेहरे पर लगा लें। 10 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। अपने चेहरे पर काफी अच्छा निखार दिखेगा। ऐसे ही Skin Care Tips के लिए हमारी आर्टिकल जरूर पढ़िए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026