---Advertisement---

Face swelling को मोटापा समझना है आपकी खतरनाक भूल, जानें क्या है ये सिग्नल और कैसे बचें

Facial Swelling: चेहरे में आ रहे हैं सूजन को अगर आप भी इग्नोर करके उसे मोटापा समझ रहे हैं तो शायद आप गलत हो सकते हैं क्योंकि इसकी वजह मोटापा नहीं बल्कि कुछ और है। जानते हैं इस बारे में क्या चेतावनी दी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2026 4:29 अपराह्न

Facial Swelling
Follow Us
---Advertisement---

Facial Swelling: आपके चेहरे पर सूजन मामूली हो सकता है लेकिन कभी-कभी यह आपके लिए खतरे का घर भी बन सकता है। जी हां क्या आप भी उस लिस्ट में है जिनके चेहरे पर सुबह सूजन दिखती है और आप इसे इग्नोर करते हैं। अगर हां तो इसे लेकर फिटनेस एक्सपर्ट ने बताया कि आखिर इसकी वजह क्या हो सकती है और इस दौरान आपको क्या करने से फायदा हो सकता है। अगर चेहरे के सूजन को वजन बढ़ना समझ रहे हैं तो शायद यह आपकी गलती हो सकती है। आइए जानते हैं फेस स्वेलिंग को लेकर आखिर क्या है सच्चाई और कैसे निजात पाए।

मोटापा नहीं तो क्या है चेहरे की सूजन की वजह

खुद को फिटनेस कोच कहने वाली एक्सपर्ट ने बताया कि अगर सुबह उठकर आपके भी चेहरे पर सूजन होता है और आप इसे मोटापा समझ रहे हैं तो यह वॉटर रिटेंशन हो सकता है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जब शरीर एक्स्ट्रा पानी होल्ड करती है तो सबसे पहले चेहरे पर सूजन दिखती है और अगर आप इसे इग्नोर करते हैं तो यह परेशानी बढ़ सकती है।

Face Swelling से कैसे पाएं निजात

फेस स्वेलिंग को कम करने के लिए आप कुछ टिप्स को आजमा सकते हैं और इसे लेकर परेशानी से बच सकते हैं।

चेहरे के सूजन को कम करने के लिए कितना पिए पानी

अगर आप भी फेस स्वेलिंग से परेशान है और इससे बचना चाहते हैं तो आपको कम से कम दिन भर में 7 से 8 ग्लास पानी पीने की जरूरत है। आप जितना पानी पिएंगे उतना आपका टेंशन कम होगा और चेहरे पर सूजन नहीं आएगी।

क्यों नमक के सेवन कर रखें खयाल

अगर सूजन को कम करना चाहती हैं तो आपको प्रोसेस्ड फूड से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें एक्स्ट्रा नमक पाया जाता है। आपको डेली जितने नमक की जरूरत है इसका सेवन करें लेकिन एक्स्ट्रा नमक लेने से बचें।

नींद को लेकर जाने एक्सपर्ट की चेतावनी

आपको हेल्दी रखने में आपकी स्लिप रूटिंग का बहुत बड़ा योगदान होता है और ऐसे में 6 से 8 घंटे की नींद जरूरी बताई गई है। अगर आप इसे पूरा नहीं करते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

सुबह उठने के बाद क्या करें

फेस स्वेलिंग से निजात पाना है तो आपको सुबह उठने के साथ ही ठंडे पानी से चेहरे पर छींटे मारनी जरूरी है। इसके अलावा आप बर्फ से मसाज कर सकते हैं और निश्चित तौर पर यह चमत्कारी साबित हो सकता है।

चेहरे का क्या है एक्सरसाइज से कनेक्शन

एक्सपर्ट बताती है कि हर दिन एक्सरसाइज करना जरूरी है इसके लिए आप वॉकिंग भी कर सकते हैं क्योंकि इससे शरीर तरल पदार्थ को बैलेंस कर पाती है।

फेस स्वेलिंग से बचने के लिए पोटेशियम क्यों है जरूरी

पोटेशियम रिचा फूड जैसे केला और नारियल पानी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह चेहरे की सूजन से आपको बचा सकता है।

एक्सपर्ट ने यह भी बताया शरीर में सूजन एक सिग्नल है और इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 3, 2026

Kanpur Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Ayodhya Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Badshah

अप्रैल 3, 2026

Kapil Sharma

अप्रैल 3, 2026