---Advertisement---

Fatty Liver: 15 दिन में इस रामबाण दवा से आप हो सकते हैं फिट! डॉक्टर से जानिए कैसे करें सेवन

Fatty Liver: फैटी लिवर में ना सिर्फ खान पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है बल्कि इस दौरान आप पर दवाई भी काम नहीं करता है लेकिन इस होम्योपैथिक दवाई का सेवन आप कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहती है डॉक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 17, 2025 5:35 अपराह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver: फैटी लीवर एक ऐसी बीमारी है जिससे आजकल काफी लोग जूझ रहे हैं। यह सच है कि शरीर में लिवर एक अभिन्न अंग है जो खाना पचाने से लेकर हमारे ब्लड के लिए भी फायदेमंद है। Fatty Liver की वजह से आपकी जिंदगी में कई अनचाही मुश्किलें आने लगती है। कहा जाता है कि इससे निजात पाना लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है लेकिन आपको बता दे कि होम्योपैथिक में एक दवाई जिससे आप फैटी लीवर की मुश्किलों से निजात पा सकते हैं। खुद डॉक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके सेवन के सही तरीके के बारे में बात करती हुई नजर आई है। आइए देखते हैं क्या कहा है उन्होंने।

क्या होते हैं Fatty Liver के लक्षण

जहां तक बात करें फैटी लीवर के सिंपटम की तो गैस बनना, वजन कम होना, पेट फूल जाना सामान्य बात है। इसके अलावा आपके शरीर में खुजली भी होने लगती है। अगर
आप भी Fatty Liver से ग्रसित है तो आप इसकी जांच करवा सकते हैं। फैटी लीवर के लक्षण आपको कभी-कभी सामान्य लग सकते हैं लेकिन यह आपके लिए बाद में खतरनाक साबित हो सकता है।

Fatty Liver में असरदार है यह दवाई

Dr. Teena Homoeopathy ने इंस्टाग्राम चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बारे में लोगों को पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि Chelidonium मदर टिंचर आपके फैटी लीवर के लिए होम्योपैथिक दावों में से सबसे बेस्ट है। यह लीवर को बेहतर कार्य करने और Fatty Liver के सिंपटम को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप भी फैटी लीवर की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप इस दवाई को ट्राई कर सकते है। इस होम्योपैथिक डॉक्टर के मुताबिक दवाई लेने के पहले दिन से आपको असर देखने को मिल सकता है।

कैसे ले Fatty Liver में दवा

वहीं डॉक्टर का कहना है कि इस दवाई को आप 20 ड्रॉप एक चौथाई कप पानी में डालकर एक दिन में तीन बार सेवन कर सकते हैं।

फैटी लिवर में खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। लाइफस्टाइल को ठीक रख आप इस बीमारी से निजात पा सकते हैं लेकिन इस होम्योपैथिक दवाई भी मरीजों के लिए उम्मीद की किरण है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sakshi Dhoni

मार्च 6, 2026

Pakistani Reaction on India's Semi Final Win

मार्च 6, 2026

Janhvi Kapoor

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Viral Video

मार्च 5, 2026

Viral Video

मार्च 5, 2026