---Advertisement---

Viral Video: बेटियों को छोड़कर मौज लेती बीवी को पति ने पकड़ा, मर्द की बेबसी देख फट जाएगा कलेजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर पति और पत्नी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आदमी अपनी पत्नी को किसी और के साथ पकड़ लेता है। इसके बाद बेबसी में चीखते हुए कुछ ऐसे खुलासे करता है। जिसे जानने के बाद लोगों का कलेजा कांप रहा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 12, 2026 4:34 अपराह्न

Viral Video:
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण लोगों का रिश्तों से भरोसा उठता जा रहा है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बीवी को पति किसी और के साथ पकड़ लेता है। दरअसल , वो बीमारी का बहाना बनाकर पति और बेटियों को छोड़कर किसी और के साथ मौज ले रही थी।  इस वायरल हो रहे वीडियो में  पति की बेबसी और दुख को देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। इस वीडियो के पीछे की पूरी कहानी बेहद भावुक करने वाली है।

क्या हुआ जब पति ने बीवी को गैर मर्द के साथ पकड़ा?

बीवी को किसी और साथ पकड़ते पति के वायरल वीडियो को अश्विनी सोनी नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है , ‘बताया जा रहा है पति ने पत्नी को बाहर घूमते हुए पकड़ लिया। तूने तो कहा था तुझें TB हो गयी है। मेरी दोनों बच्चियां मुझें चाहिए। फिर ये ड्रामा हुआ।’  वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि,  पति अपनी पत्नी को बीच सड़क पर रंगे हाथों पकड़ लेता है।

देखें वीडियो

पत्नी ने अपने पति से झूठ बोला था कि उसे टीबी जैसी गंभीर बीमारी हो गई है और वह अपना इलाज कराने के लिए बेटियों और पति से दूर रह रही है। लेकिन सच कुछ और ही निकला है। दरअसल, वो अपने परिवार को धोखा देकर बाहर किसी और के साथ घूम  रही थी। इस दौरान आदमी ने बीवी को रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर क्लास लगा दी। इस दौरान आदमी बोल रहा है कि, तू गंदी हो चुकी है  , अब मेरी बच्चियों को देदो और जा।  वो अपनी बेटियों को  मांग रहा है। इस दौरान महिला लगातार मना कर रही है और उसका हाथ छोड़ने के लिए कह रही है। इस दौरान आदमी काफी बेबस है।

Viral Video  देख यूजर्स हुए भावुक

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 12 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 86000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वो आदमी की बेबसी को देखकर काफी भावुक हैं। वहीं, एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘रिश्तों को शर्मसार करती ऐसी वीडियो मनोरंजन नहीं अपितु सामाजिक ताने-बाने के विघटन का कारण बन रही हैं। पति-पत्नी की अनबन घर में बैठकर सुलझे तो बेहतर है।चार दीवारी का मसला जब सड़क पर आता है, तो घर की इज्जत के साथ-साथ समाज की मर्यादा भी सड़क पर आ जाती है।अपनी जिन्दगी का तमाशा न बनाएं।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026