---Advertisement---

Fitness Tips: 56 साल के उम्र में भी अक्षय हैं सुपर फिट और एक्टिव, जानें क्या हैं राज

अक्षय कुमार बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। अक्षय के लाखों फैंस है। वह अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जित लेते हैं। लेकिन उनकी एक्टिंग के अलावा उनके फिटनेस के भी चर्चे हैं। तो चलिए जानते है क्या 56 साल में भी इतने फिट और एक्टिव रहने का राज।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 10, 2023 1:08 अपराह्न

Akashay kumar
Follow Us
---Advertisement---

Fitness Tips: अक्षय कुमार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है। वे कई दशकों से इस फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। आपको बता दे कि अपनी फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। मगर इस फिटनेस को हासिल करने के लिए अक्षय कुमार जी तोड़ मेहनत करते है। यदि आप भी बनना चाहते हैं अक्षय कुमार की तरह फिट और एक्टिव तो फॉलो कीजिए उनके डेली रूटीन को।

फॉलो करते हैं स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन

अक्षय कुमार बीते 9 सितंबर को 56 साल के हो गए। मगर 56 साल की उम्र में भी अक्षय युवा अभिनेताओं को भी फिटनेस के मामले में कड़ी टक्कर देते हैं। इस फिटनेस को पाने के लिए अक्षय जी तोड़ मेहनत करते हैं। वे रोजाना स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करते है। तो चलिए जानते हैं क्या है अक्षय कुमार की फिटनेस का राज।

कैसी है अक्षय की डाइट

अक्षय कुमार की डाइट एकदम सिंपल है।वे एकदम आसान डाइट फॉलो करते हैं। सुबह के नाश्ते में वह अंडा, दूध, जूस या पराठा खाते हैं। यदि उनका मन स्नैक्स खाने का होता है तो तली भुनी चीजों से हटकर वे ड्राई फ्रूट या फल खाते है। लंच के लिए वे उबला हुआ चिकन, मिक्स सब्जी, दाल, रोटी, सलाद आदि लेते हैं। वहीं रात में वह कुछ हल्का जैसे कि सूप या सलाद लेते हैं।

56 के उम्र में भी है जबरदस्त स्टैमिना

अक्षय कुमार 56 साल के हो गए हैं। मगर इस उम्र में भी उनके अंदर जबरदस्त स्टैमिना है। आपको बता दे कि अपने स्टैमिना को बरकरार रखने के लिए अक्षय कुमार हफ्ते में दो बार फुटबॉल खेलते हैं। इतना ही नहीं फुटबॉल खेलने के अलावा वे स्विमिंग भी करते हैं। यदि उनको वर्कआउट के लिए समय नहीं मिल पाता तो वह कुछ देर के लिए वॉक पर चले जाते हैं।

फॉलो करते हैं सख्त रूल

अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड के फिट अभिनेताओं में आता है। उनकी उम्र का उनकी फिटनेस पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है। अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए अक्षय कुमार कुछ सख्त रूल्स फॉलो करते हैं। अक्षय रोजाना सुबह 4:00 बजे उठ जाते हैं। वे हर दिन 45 मिनट तक मेडिटेशन करते हैं। अक्षय अपना रात का खाना काफी जल्दी खा लेते हैं।

आपको बता दे कि अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए अक्षय कभी भी प्रोटीन शेक का सेवन नहीं करते। अक्षय का मानना है कि प्रोटीन शेक का यूज लंबे समय के लिए नुकसान दे हो सकता है। अब आपको पता चल ही गया होगा कि अक्षय 56 साल की उम्र में भी इतने फिट और एक्टिव कैसे रहते हैं। यदि आपको भी अक्षय जैसी फिटनेस चाहिए तो उनके डेली रूटिंग को आज ही फॉलो करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026