---Advertisement---

Glutathione Injection Side Effects: गोरा होने के लिए लिए ग्लूटाथिओन इंजेक्शन लेना हो सकता है खतरनाक, जानें इसके जानलेवा साइड इफेक्ट्स

Glutathione Injection Side Effects: कुछ लोग अपने चेहरे पर इंजेक्शन लगवा कर अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने का विकल्प चुनते हैं। दरअसल बढ़ती उम्र के साथ त्वचा ढीली पड़ने लग जाती है। ऐसे में कुछ लोग अपनी त्वाच को ढीला पड़ने से रोकने के लिए ग्लूटाथिओन इंजेक्शन लगवाते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 6, 2023 3:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Glutathione Injection Side Effects: चेहरे को खूबसूरत बनाना हर कोई चाहता है इसके लिए लोग अलग-अलग तरह की चीजे भी अपनाते रहते हैं। कुछ लोग पार्लर में जाकर मैंने ट्रीटमेंट करवाते हैं तो कुछ लोग सर्जरी का सहारा लेते हैं। वहीं लोग घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। इसी के साथ कुछ लोग अपने चेहरे पर इंजेक्शन लगवा कर अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने का विकल्प चुनते हैं। दरअसल बढ़ती उम्र के साथ त्वचा ढीली पड़ने लग जाती है। ऐसे में कुछ लोग अपनी त्वाच को ढीला पड़ने से रोकने के लिए ग्लूटाथिओन इंजेक्शन लगवाते हैं।

ग्लो और निखार के लिए इस्तेमाल किया जाता है ग्लूटाथिओन इंजेक्शन

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, मौजूदा समय में लोग खुद को जवान और खूबसूरत बनाने के लिए ग्लूटाथिओन इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। ग्लूटाथिओन इंजेक्शन को व्हाइटनिंग सप्लीमेंट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इस इंजेक्शन को लगाने के बाद आपकी त्वचा पर ग्लो और निखार आता है। साथ ही आपके चेहरे की फाइन लाइंस और त्वचा का ढीलापन भी कम होने लगता है। ग्लूटाथिओन इंजेक्शन लगवाने से हमारे चेहरे टिशूज रिपेयर होने लगते हैं और रेडिकल से भी बचाव किया जाता है। एंटी एजिंग के लिए भी ग्लूटाथिओन इंजेक्शन काफी कारगर है लेकिन क्या आपको पता है कि, इस इंजेक्शन को लगवाने के कई तरह की साइड इफेक्ट्स भी है। ‌

ग्लूटाथिओन इंजेक्शन के साइड इफेक्ट्स

लोग बढ़ती उम्र के साथ खुद को जवान दिखने के लिए अपने चेहरे पर ग्लूटाथिओन इंजेक्शन लगवाते हैं। इससे उनके शरीर में ग्लूटाथिओन का लेवल तेजी से बढ़ने लगता है और उनकी त्वचा निखरने लगती है लेकिन आपको बता दें कि, जरूरत से ज्यादा ग्लूटाथिओन इंजेक्शन लगवाने से कई तरह के साइड इफेक्ट भी होते हैं। अगर आप जरूरत से ज्यादा ग्लूटाथिओन इंजेक्शन का इस्तेमाल करेंगे तो उसे किडनी फेलियर और ब्लड प्वाइजनिंग भी हो सकती है। इसी के साथ चली, स्किन पर रैशेज, एलर्जी, डायरिया, बाल झड़ना, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द या वजन बढ़ाना भी इसके साइड इफेक्ट्स में शामिल है। ‌ अगर आपको ग्लूटाथिओन इंजेक्शन लगवाना है तो आप उससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले नहीं तो इससे आपकी बॉडी पर काफी असर पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026