---Advertisement---

Hair Care: क्या बालों में तेल लगाने से हो सकते हैं नुकसान? जानिए क्या है वजह और सही तरीका

Hair Care: बालों में आप भी कर लेते हैं ऑयलिंग तो सतर्क होने की है जरूरत क्योंकि यह नहीं है सही तरीका, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2024 4:30 अपराह्न

Hair Care
Follow Us
---Advertisement---

Hair Care: क्या आप भी अपने बालों की करते हैं ऑयलिंग। यह बात सच है कि दादी के नुस्खे बताते हैं कि बालों में तेल लगाने से बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कभी-कभी बालों में तेल लगाना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इस वजह से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आपके बालों को खराब भी हो सकते हैं। ऐसे में तेल लगाने से पहले जरूर जान ले कि आखिर कैसे आप अपने बालों की कर सकते हैं सही से ऑयलिंग। ये नुस्खे जरूर आएंगे आपके काम।

आखिर तेल लगाने से क्या होता है नुकसान

मेडिकल साइंस के मुताबिक हेयर रूट के साथ तेल ग्रंथि होता है जिसको सेबेसियस ग्रंथि बोलते हैं। सेबेसियस रूट के साथ अटैच होते हैं तो हेल्दी रूट हेल्दी सेबेसियस के साथ अटैच होते हैं। आपने देखा होगा कि अगर आप दो-तीन दिन शैंपू नहीं करते हैं तो आपके रूट में तेल हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप साफ करने के बजाय उसमें और तेल लगाएंगे तो ये ब्लॉक हो जाते हैं। इसी की वजह से डैंड्रफ होता है। ऐसा करने से स्कैल्प के छिद्र बंद हो सकते हैं जो आपके बालों के लिए नुकसानदायक है।

ये है तेल लगाने के लिए सही टिप्स

  • ऑयलिंग करने से पहले जरूरी है कि आप उसकी सही टाइमिंग समझ ले। कभी भी बालों में शैंपू करने से पहले तुरंत तेल ना लगाएं।
  • तेल लगाने के बाद कम से कम 45 मिनट तक इंतजार करें और इसके बाद ही शैंपू से बालों को साफ करें।
  • अगर आप बालों में 1 घंटे तक तेल लगे हुए छोड़ दे रहे हैं तो इससे डैंड्रफ की समस्या हो सकती है और यह आपको फायदे पहुंचाने की बजाय नुकसान ही देगा।
  • गीले बाल में तेल लगाना आपके लिए फायदेमंद नहीं है बल्कि स्कैल्प साफ होने जरूरी है ताकि गंदगी उसमें जमा ना हो सके।
  • बाल साफ करने के तुरंत बाद तेल लगाने से आपको फायदा नहीं मिलेगा। अगर आपको यह लगता है कि तेल ज्यादा लगने से आपके बाल मजबूत होंगे तो एक्सपर्ट्स की माने तो यह आपके लिए नुकसानदायक होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026