---Advertisement---

Hair Care Tips: धूप और पसीने से डैमेज हो चुके बालों को इस तरह करें ठीक, इन टिप्स से बालों में आएगी जान

धूप और उसमें आने वाला पसीना भी इन्हें काफी रूखा और बेजान बना देता है ऐसे में बालों की केयर करना और भी जरूरी हो जाता है ताकि उन्हें इस तरह की परेशानियों से बचाया जा सके. आज यहां कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके पसीने से होने वाले डेमेज को दूर कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: सितम्बर 29, 2023 6:28 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hair Care Tips: मौसम के हिसाब बालों की केयर करना बेहद जरूरी है, वक्त कोई भी हो कुछ लोगों के साथ हर समय बाल झड़ने की समस्या कॉमन बनी रहती है. ऐसा बदलती लाइफस्टाइल और हार्मफुल कैमीकल बेस्ड प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से होता है साथ ही धूप और उसमें आने वाला पसीना भी इन्हें काफी रूखा और बेजान बना देता है ऐसे में बालों की केयर करना और भी जरूरी हो जाता है ताकि उन्हें इस तरह की परेशानियों से बचाया जा सके. आज यहां कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके पसीने से होने वाले डेमेज को दूर कर सकते हैं.

धूप में बालों को स्काफ से कवर करें

अक्सर लोग धूप में यूं ही निकल जाते हैं जिसका नुक्सान बाद में उनके बालों को उठाना पड़ता है. बता दें कि धूप की किरणे जिसमें यूवी रेज भी शामिल हैं हमारे बालों को गंभीर रूप से नुक्सान पहुंचा सकती हैं. ऐसे में धूप में बाहर निकलना अवॉइड करें और जब भी बाहर जाएं कोशिश करें कि किसी भी स्काफ से कवर कर सकते हैं.

बालों को पोषण देना जरूरी

हमारी त्वचा की तरह बालों को भी देखभाल की जरूरत होती है, इसलिए समय-समय पर उन्हें पोषण देना होता है. इसके लिए आप किसी अच्छे हेयर केयर रूटीन को फॉलो कर सकते हैं, ध्यान रखकर हफ्ते में दो से तीन बार बालों को जरूर धोयें. साथ ही होममेड हेयर मास्क भी बालों में अप्लाई कर सकते हैं.

तेल से मसाज करें

आपको बता दें कि हमारे पसीने में नमक होता है जो बालों को बुरी तरह से डैमेज करता है. इसलिए बालों को साफ करना भी जरूरी हो जाता है, साथ ही सोयी हुई नसों को खोलने के लिए सिर की मसाज करना सबसे अच्छा रहता है. मालिश के लिए आप नारियल, केस्टर ऑयल, सरसों आदि के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.    

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Alia Bhatt

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment