---Advertisement---

Hair care Tips: प्रदूषण से हो रहा है अंधाधुंध है हेयर फॉल, इस हेयर ऑयल से तुरंत मिलेगी राहत

तेजी से गिरने वाले इस बालों की समस्या हेयर फॉल के नाम से जानी जाती है, जिसे रोकने के लिए खास टिप्स बताने जा रहे है। इसे फॉलो करके त्योहारी सीजन से होने वाली बालों की समस्या में जल्दी से आराम मिलना शुरू हो जाएगा

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 12, 2023 1:31 अपराह्न

Hair care Tips:
Follow Us
---Advertisement---

Hair care Tips: लंबे काले घने बालों की तमन्ना ज्यादातर लोगों को होती है जिसे पाने के लिए पानी की तरह महंगे ट्रीटमेंट्स में पैसा भी लुटाते हैं। यह बात सच है कि हम जैसे माहौल में रहते हैं उसका ज्यादा असर हम पर खुद ही होता है। ऐसे में बदलते मौसम और प्रदूषण से बाल बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं और गिरना शुरू कर देते हैं। तेजी से गिरने वाले इस बालों की समस्या हेयर फॉल के नाम से जानी जाती है, जिसे रोकने के लिए खास टिप्स बताने जा रहे है। इसे फॉलो करके त्योहारी सीजन से होने वाली बालों की समस्या में जल्दी से आराम मिलना शुरू हो जाएगा।

बालों में करें स्पेशल तेल मसाज

प्रदूषण से होने वाली बालों की डलनेस और ड्राइनेस को रोकने के लिए तेल मालिश करना सबसे अच्छा तरीका है। इसकी मदद से न केवल सिर की जड़ों को आराम मिलता है बल्कि बालों ओर बाहर से वातावरण के बीच प्रोटेक्शन लेयर भी बन जाती है। ऑयल मसाज से हेयर डैमेज काफी हद तक कम हो जाता है साथ ही बाल भी कम झड़ने लगते है।

कैसे बनाएं स्पेशल तेल

अपको बता दें कि बालों की केयर करने के लिए हेयर वॉश करने से कुछ वक्त पहले अच्छे से तेल मालिश करनी चाहिए। ये ग्लो को बरकरार रखने के साथ पुरानी रंगत को भी वापस ला सकते हैं। इसके लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा माना जाता है, इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते है जोकि हेयर ग्रोथ को प्रोमोट करते है। अगर चाहें तो नारियल तेल की जगह कोई और तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे गैस पर गर्म करने के लिए रखें, फिर इसमें हेयर लेंथ के हिसाब से करी पत्ता, मैथी दाना, कलोंजी को हल्की गैस पर थोड़ी देर तक गर्म करें। इसका रंग बदलने लग रहेगा। जब सब अच्छे से मिल जाए तो एक कांच की शीशी में इसे बिना छाने निकाल लें।

कैसे लगाए तेल

इस स्पेशल विधि से तैयार हुए तेल को हल्का गुनगुना पहने पर ही हथेली और उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों की मसाज करते हुए लगाना शुरू करें। बाद में पूरे बालों में इसे अच्छे से अप्लाई कर लें। 2 से 3 घंटों के बाद हेयर वॉश कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026