---Advertisement---

Hair Care Tips: सर्दियों में मेंहदी लगाने से पहले इन बातों को जरूर जानें, बालों में झटपट चढ़ेगा कलर

Hair Care Tips: आजकल समय से पहले बालों का सफेद होना आम बात है। लोग बालों को कलर करने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं और उसमें से एक है मेहंदी। मेहंदी आपके बालों को खास कलर देकर सफेद बालों से छुटकारा दिलाती है। मेहंदी हमारे बालों को कलर करने के अलावा उसे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 1, 2023 2:33 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hair Care Tips: आजकल समय से पहले बालों का सफेद होना आम बात है। लोग बालों को कलर करने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं और उसमें से एक है मेहंदी। मेहंदी आपके बालों को खास कलर देकर सफेद बालों से छुटकारा दिलाती है। मेहंदी हमारे बालों को कलर करने के अलावा उसे शाइनी और सिल्की बनाने में कारगर है। वहीं ठंड में बालों पर मेहंदी लगाना काफी रिस्की है क्योंकि यह जुकाम और बुखार की वजह बन सकती है। शायद इस वजह से लोग ठंड में मेहंदी लगाने से बचते हैं लेकिन हमारे पास आपकी इस परेशानी का हल है। कुछ ट्रिक्स की मदद से आप ठंड में भी बालों को मेहंदी से कलर कर सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद ठंड का आप पर असर नहीं होगा। आइए जानते हैं वो ट्रिक्स।

आंवले का पानी भी है बेहद असरदार

आंवले में विटामिन सी होते हैं और यह बालों के लिए काफी बढ़िया होता है। आप मेहंदी बनाते समय पानी डालने की जगह आंवले का पानी को यूज कर सकते हैं। आप आंवले के पानी को थोड़ा गर्म कर लें और इसे मेहंदी में मिलाए। इस मिक्सचर को 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर उसे बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए रहने दें। अब आप हेयर वॉश कर सकते हैं और जल्द ही इसका असर भी देखने को मिलेगा।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

लौंग भी है एक बेहतर ऑप्शन

लौंग एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों का अच्छा स्रोत है। थोड़ा पानी उबालें और उसमें लौंग डाल दें। जब आप इस पानी को मेंहदी के साथ मिलाते हैं तो यह ठंड से राहत दिलाने में मदद करेगा। यह बालों से डैंड्रफ हटाने में भी कारगर है।

तिल का तेल भी है बेहद फायदेमंद

ठंड के मौसम में खुद को गर्म रखने के लिए आप अपने बालों के लिए मेंहदी के साथ तिल का तेल मिला सकते हैं। इसके अलावा, तेल आपको ठंड के मौसम से बीमार होने से बचाने में मदद करेगा। आप चाहे तो मेहंदी में तिल का तेल मिलाएं और इसे बालों पर लगा लें।

Also Read: हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बिकनी पहनकर Urfi javed ने बरपाया कहर, ट्रोलर्स ने पूछ लिया इस तरह का सवाल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026