---Advertisement---

Hair Care Tips: सर्दियों में स्पेशल हेयरमास्क से करें बालों को पैम्पर, दिखेगी अलग चमक

हेयर केयर के लिए सबसे पहला कदम है कि मौसम बदलने के साथ लाइफस्टाइल और हेयरकेयर के तरीकों को भी बदल लिया जाए. इसी को देखते हुए आज इन्हें हेल्दी रखने के लिए कुछ हेयर मास्क टिप्स शेयर कर रहे हैं जिसे आसानी घर पर रहकर फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 26, 2023 12:09 अपराह्न

Hair Care Tips:
Follow Us
---Advertisement---

Hair Care Tips: सर्दी बढ़ने के साथ बालों से जुड़ी समस्याएं और भी कॉमन हो जाती हैं. इस समय चलने वाली शुष्क हवाएं बालों से मॉइश्चर खींच कर उन्हें रूखा और बेजान कर देती हैं. ऐसे में बालों की स्पेशल केयर के साथ समय-समय पर उन्हें पैम्पर करने की भी जरूरत होती है ताकि डैमेज होते बालों को बचाया जा सके. इसके लिए सबसे पहला कदम है कि मौसम बदलने के साथ लाइफस्टाइल और हेयरकेयर के तरीकों को भी बदल लिया जाए. इसी को देखते हुए आज इन्हें हेल्दी रखने के लिए कुछ हेयर मास्क टिप्स शेयर कर रहे हैं जिसे आसानी घर पर रहकर फॉलो कर सकते हैं।

ऑलिव ऑइल एलोवेरा हेयर मास्क

सर्दियों में बालों का ध्यान रखने के साथ स्पेशल केयर के लिए इस मास्क का प्रयोग कर सकते हैं. इस मास्क को बनाने के लिए केवल दो ही चीजों की जरूरत पड़ने वाली है जोकि ऑलिव ऑइल और एलोवेरा जेल हैं. इसके लिए बालों की लेंथ के हिसाब से ऑलिव ऑइल लें लीजिए इसके बाद इसमें नेचुरल या फिर मार्केट वाला एलोवेरा जैल की 2 चम्मच मिला लें. इसे अच्छी तरीके से मिक्स कर लें और फिर इसे बालों की जड़ों से लेकर टिप तक लगाएं. बता दें कि इसमें पाए जाने वाले तत्व स्किन इरिटेशन को दूर कर बालों को शाइनी भी बनाता है. 2-3 घंटों के बाद हेयर वॉश कर लें.

केला और नारियल तेल मास्क

विंटर एक ऐसा समय है जब बाल तेजी से डैमेज होना शुरू होने लगते हैं, ऐसे में उन्हें रिपेयर करने के साथ नेचुरल खूबसूरती को लाना भी जरूरी होता है. इसके लिए केले का हेयरमास्क एकदम परफेक्ट रहता है, इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पका और मैश किया हुआ केला चाहिए, इसमें 2-3 चम्मच नारियल का तेल लें या फिर बालों को सूट करने वाला कोई दूसरा जैसे बादाम तेल भी ले सकते हैं. दोनों चीजों को अच्छे से फेंट लें और बालों पर अप्लाई करना शुरू करें, ठीक तरीके से सारे बालों पर इसे लगाकर छोड़ दें.

इसके बाद 2-3 घंटे या सूखने पर बालों को कोई भी माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें केले और तेल का कॉम्बीनेशन बालों के लिए एकदम ठीक रहता है, सही असर देखने के लिए इसे हफ्ते में दो से तीन बार ट्राई करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026