---Advertisement---

Hair Color: कलर्ड बालों को डैमेज से बचाने के लिए याद रखें ये टिप्स, जानिए गर्मियों में हेयर केयर का सही तरीका

Hair Color: खूबसूरत बालों की चाहत हर किसी की होती है और लोग इसके लिए काफी मेहनत भी करते हैं। आजकल महिलाएं बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई ट्रिक्स अपना रही हैं और इन्ही में से एक है हेयर कलर। हेयर कलर करवाने के बाद हमारे बालों की खूबसूरती तो बढ़ जाती है लेकिन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2023 3:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hair Color: खूबसूरत बालों की चाहत हर किसी की होती है और लोग इसके लिए काफी मेहनत भी करते हैं। आजकल महिलाएं बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई ट्रिक्स अपना रही हैं और इन्ही में से एक है हेयर कलर। हेयर कलर करवाने के बाद हमारे बालों की खूबसूरती तो बढ़ जाती है लेकिन इसे अच्छा बनाए रखने के लिए हेयर कलर में कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है। बालों के रंग खराब हो सकते हैं और जिस तरह से बालों को रंगा जाता है वैसे में आपके बालों को प्रभावित कर सकता है। स्वस्थ बालों के लिए इसकी देखभाल करना बेहद जरुरी है। गर्मी के दिनों में बालों को खराब होने का डर ज्यादा होता है ऐसे में कुछ टिप्स को जरूर ध्यान रखें।

हेयर प्रोडक्ट्स को यूज करते समय रहें सजग

अपने बालों के कलर को बनाए रखने के लिए जरुरी है कि आप उन उत्पादों को यूज करें जो विशेष रूप से आपके बालों को कलर रखने के लिए प्रोवाइड किए गए हैं। आप शैम्पू और कंडीशनर, सीरम या लाइव-इन कंडीशनर का उपयोग कर सकते हैं जिससे आपके बाल यूवी किरणों से बच सकें।

Also Read: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

इस तरह की कंघी को करें यूज

बालों को टूटने से बचाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। यह बेहद जरुरी है क्योंकि इससे आपके बालों की सुरक्षा होगी और कम बाल टूटेंगे।

बालों को धूप से बचाकर रखें

अपने बालों को धूप से बचाने के लिए बाहर जाने से पहले उन्हें दुपट्टे या टोपी से अच्छी तरह ढक लें। यह आपके बालों के कलर को समय के साथ फीका पड़ने से बचाने में मदद करेगा। धूप में आपके बाल खराब हो सकते हैं।

बार-बार बालों को धोने से बचें

सल्फेट-मुक्त शैम्पू ही कलर बालों के लिए यूज करें। बालों के कलर को बचाने के लिए जरुरी है कि आप बालों को बार-बार ना धोएं। आप बालों को धोते समय इस बात को याद रखें।

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026