Hantavirus: क्रूज जहाज से फैला यह वायरस कैसे गंदगी में बना सकता है घर, जानें खतरनाक लक्षण के साथ कैसे करें बचाव

Hantavirus: एक ऐसा इन्फेक्शन जिससे फिलहाल दुनिया सनसनी मची हुई है। आखिर क्या है यह जिसने तीन लोगों की जान ली है और कैसे यह फैल रहा है। कैसे आप इससे बच सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।

Hantavirus

Photo Credit- Google Hantavirus

Hantavirus: कोरोना महामारी ने दुनिया भर में किस हद तक अपना रौद्र रूप दिखाया था यह सालों तक लोग याद रखेंगे। वहीं इस सबके बीच हंता वायरस का नाम सामने आ गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर यह कहां से फैला है और इसके लक्षण क्या होते हैं। कैसे गंदगी में यह आपके घर में भी पनाह पा सकता है। इसके लिए बचाव कैसे करें। एक वीडियो को शेयर करते हुए हंता वायरस को लेकर एक्सपर्ट ने लोगों को सलाह देते हुए नजर आए हैं और ऐसे में आइए जानते हैं कैसे एक क्रूज जहाज से फैला या वायरस दुनिया में हड़कंप मचा रहा है।

Hantavirus की कहां से हुई शुरुआत

हंता वायरस के बारे में बात करें तो इसकी वजह से 3 लोगों की जान जा चुकी है। क्या यह कोरोना से भी ज्यादा घातक है। रिपोर्ट की माने तो अर्जेंटीना के एक जहाज में 3 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अर्जेंटीना से साउथ अफ्रीका जा रहे इस जहाज में तीन लोगों की मौत से दुनिया खौफ में है।

आखिर हंता वायरस कैसे फैलता है

जब बात करें हंता वायरस के फैलाव की तो कहा जाता है कि चूहों के मल मूत्र और लार के संपर्क के आने से यह फैलता है। यह नया वायरस नहीं है लेकिन इसका प्रभाव इस भयानक बनाता है। ऐसे में अगर आपके भी आसपास में गंदगी जमा है तो वहां चूहा अपना घर बना सकता है और इस वायरस का खतरा बढ़ सकता है।

क्या हो सकते हैं शुरुआती लक्षण और भयानक अंजाम

शुरुआती लक्षण के बारे में बात करते हुए हंता वायरस के इंफेक्शन को लेकर एक्सपर्ट कहते हैं कि बुखार आना, मांसपेशियों में दर्द होना, सिर में दर्द होना और थकान महसूस होना शुरुआती लक्षण हैं। जब यह हंता वायरस पूरी तरीके से फैल जाती है तो आपकी किडनी और फेफड़ों के लिए मुसीबत बन सकता है। इसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत आना और फेफड़ों में पानी भरना बताया गया है।

कैसे हंता वायरस से कर सकते हैं बचाव

हंता वायरस से बचाव के लिए आपको सिर्फ दो चीजों को करने की जरूरत है। एक्सपर्ट के मुताबिक चूहों से दूरी और आसपास साफ सफाई रखने की जरूरत बताई गई है।

फिलहाल इस वायरस के लिए कोई भी टीका या फिर दवाई उपलब्ध नहीं है। आप अपना ध्यान रखकर इसे मात दे सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version