---Advertisement---

Happy Hug Day2024: गले लगाते ही इन शायरियाें से करें अपने पार्टनर को और भी करीब

Happy Hug Day2024: हग्स के लिए कई रोमांटिक सोंग्स सुनने को मिलते हैं पर वह सभी काफी ओवररेटेड हो गए हैं उन्हें सुन आपके स्पेशल वन इम्प्रेस नहीं आपसे गुस्सा हो जाएंगे क्योंकि, वह उन्हें काफी एफर्टलेस और पुराना स्टाइल लगता है। यहीं आपको परेशान होने की बिलकुल ज़रूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके ...

Read more

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: फ़रवरी 12, 2024 11:16 पूर्वाह्न

Happy Hug Day2024
Follow Us
---Advertisement---

Happy Hug Day2024: हग्स के लिए कई रोमांटिक सोंग्स सुनने को मिलते हैं पर वह सभी काफी ओवररेटेड हो गए हैं उन्हें सुन आपके स्पेशल वन इम्प्रेस नहीं आपसे गुस्सा हो जाएंगे क्योंकि, वह उन्हें काफी एफर्टलेस और पुराना स्टाइल लगता है। यहीं आपको परेशान होने की बिलकुल ज़रूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए हग डे (Happy Hug Day2024) पर कई रोमांटिक मेसेजेस और और शायरियां लेकर आए हैं जिसे सुनते ही आपकी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बेहद खुश और इम्प्रेस हो जाएंगे।

Happy Hug Day2024 के लिए शायरी

  1. तेरे पास रहने की तमन्ना में, छोड़ आए हैं हम दुनिया को पीछे  अब गले से लगा ले या मेरे दिल को रख लें अपने कदमों के नीचे।  ना जाना कभी दूर मुझसे, चले आएंगे तेरे पीछे आंखें मीचे, आंखें मीचे । 

2. एक बार लगा ले सीने से अपने  दिल के अरमां हो जाएंगे पूरे,  कब से तड़प रहे हैं तुम्‍हारे प्‍यार में एक बार अपना बना ले हमें। 

3. सिर्फ एक बार गले लग कर मेरे दिल की धड़कन सुन, फिर लौटने का इरादा हम तुम पर छोड़ देंगे हैपी हग डे

4. तेरी मोहब्‍बत की तलब है हमें, बन गए हैं फकीर गले से लग जा हमारे, तू बन गई है हमारी तकदीर  तेरे हुस्न पर मरने वाले होंगे बहुत, हम तो तेरी अदाओं के हैं मुरीद  कब से है तड़प तुझे अपना बनाने की, अब तो बना लो अपना मीत 

5. मुझे जीवन में वो सुनहरा नज़ारा मिल गया  तेरे दिल में रहने का ठिकाना मिल गया..  अब नहीं है मेरी तमन्ना कोई, बस तेरी बाहों का सहारा मिल गया। 

6. तेरी बाहों में मुझे मिलती है राहत  तू ही तो है मेरे दिल की चाहत, गले से लगा ले अपने  आज अपना बना ले हमें। 

7. एक  प्यार की झप्पी दे दे मुझे,  गालों पर पप्पी दे दे मुझे  मौका है खूबसूरत मेरे यार  आज सीने से लग जा मेरे।

8. मन ही मन करती हूं बातें..
दिल की हर एक बात कह जाती हूं..
एक बार तो ले लो बाहों में अपने..
यही हर बार कहते कहते रुक जाती हूं.

 9. पागल उसने कर दिया एक बार देखकर,
मैं कुछ भी ना कर सका लगातार देखकर,
उसने कहा दिल मे मुझे रख लो.. मैंने कहा दिल ही तुम रख लो..

10. देख के तेरा हसीं चेहरा
ख़ुशी से फूल जाती हूं.. आके बाहों में तुम्हारी
मैं सारा दर्द भूल जाती हूं
हैप्पी हग डे जान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 16, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 16, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026