---Advertisement---

Headache: ब्लड प्रेशर से लेकर स्ट्रेस और माइग्रेन की वजह तो नहीं है सिर में दर्द, एक्सपर्ट से जानें कब क्या करने से मिलेगी राहत

Headache: आपके सिर में दर्द हो रहा है लेकिन यह क्या संकेत दे रहा है यह बात जान लेना आपको जरूरी है ताकि समय रहते आप वह उपाय कर सके। आइए जानते हैं एक्सपर्ट ने क्या बताया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Headache: सिर में दर्द को हमेशा हल्के में लेना आपके लिए बड़े खतरे की वजह बन सकती है क्योंकि हर सिरदर्द आपको अलग-अलग परेशानी बताती है जिस पर अमल करना जरूरी है। आगे दर्द हो रहा है या पीछे इस बात पर निर्भर करता है कि आखिर परेशानी की असली वजह क्या है। एक्सपर्ट ने इसे लेकर लोगों को जानकारी दी है जो निश्चित तौर पर आपके लिए भी भी जान लेना जरूरी है। जिस हैडेक को आप इग्नोर कर रहे हैं वह एसिडिटी से लेकर ब्लड प्रेशर बढ़ने तक की घंटी हो सकती है।

Headache में माथे में दर्द का सही कारण जानें

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आपके माथे पर दर्द हो रहा है तो इसका मतलब यह है कि आप तनाव ले रहे हैं और डिहाइड्रेशन के शिकार है। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम करने के साथ ही पानी पीने और स्क्रीन टाइम से बचने की सलाह दी जाती है।

एसिडिटी और माइग्रेन में कहां होता है दर्द

इसके साथ ही अगर आपकी आंखों के पीछे, माथे और बाजू में दर्द हो रहा है तो यह आम समस्या नहीं है क्योंकि यह संकेत देता है कि आप एसिडिटी और माइग्रेन से जूझ रहे हैं। इसके लिए आपको ठंडी पट्टी रखने के साथ ही अंधेरे कमरे में आराम करने की सलाह दी जाती है।

सिर के ऊपरी हिस्से में या पिछले हिस्से में दर्द होने का कारण

अगर आपको सिर में ऊपर की तरफ दर्द हो रहा है या पिछले हिस्से में परेशानी है तो आपको ब्लड प्रेशर चेक करने के साथ ही अच्छी नींद लेने की जरूरत है। यह कहीं ना कहीं हाई ब्लड प्रेशर और खराब नींद की वजह हो सकती है।

निचले हिस्से में या गर्दन में दर्द की क्या है वजह

अगर आप गलत पोस्चर में बैठते हैं या फिर मांसपेशियों में खिंचाव आता है तो इसकी वजह से आपके सिर के निचले हिस्से या गर्दन में दर्द हो सकता है। पोस्चर सुधारने के साथ एक फिजियोथैरेपी लेने की सलाह दी जाती है।

नाक, गला या माथे के पास दर्द होने से क्या मिलता है संकेत

अगर आप साइनस और सर्दी से पीड़ित है तो आपके नाक, गाल या माथे के पास दर्द हो सकता है। ऐसे में गर्म पानी से भाप लेने से राहत मिल सकती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 21, 2026

Jabalpur Viral Video

सितम्बर 21, 2026

Jamui Viral Video

सितम्बर 21, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 21, 2026

Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 20, 2026