---Advertisement---

Headache ने हर दिन कर दिया है हालत पस्त, डॉक्टर से जानिए कैसे आपके जॉब से लेकर कैफिन तक है जिम्मेदार

Headache: अगर बार-बार सिर दर्द से आप भी परेशान रहते हैं तो आइए जानते हैं कैसे आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। डॉक्टर प्रियंका ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि आखिर आप क्या करें जो लाभदायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 8, 2026 3:27 अपराह्न

Headache
Follow Us
---Advertisement---

Headache: सिर में दर्द की वजह से क्या आप भी परेशान रहते हैं। अगर हर दिन आपको भी हेडेक ने जीना दुर्लभ कर दिया है तो डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि कैसे आप इससे निजात पा सकते हैं। क्या करने से आपको हेडेक में फायदा मिल सकता है। हालांकि वीडियो के साथ डॉक्टर ने बता दिया कि कैसे आपके जॉब से लेकर कैफीन का सेवन तक हेडेक की वजह है जिसे सुधार कर आपको फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर क्या करने से फायदे मिलेंगे।

टाइम पर खाना है Headache में जरूरी

अगर समय पर खाना नहीं खा रहे हैं और ब्रेकफास्ट या कोई भी मिल छोड़ रहे हैं तो आपको संभलने की जरूरत है क्योंकि इसकी वजह से आपको हेडेक हो सकता है। लंबे सफर तक भूखे रहने की वजह से सिर दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।

खाली पेट चाय पीना करें बंद

अगर आप भी खाली पेट चाय पीते हैं और सुबह उठते ही आपका भी ध्यान चाय पर होता है तो इस आदत को बदल लें क्योंकि इसकी वजह से सिर दर्द कभी भी खत्म नहीं हो सकता है। यह सबसे ज्यादा एसिडिटी बना सकता है।

जॉब में इस आदत को सुधार ले

अगर आपका वर्क रिक्वायरमेंट है और स्क्रीन का एक्सपोजर है तो हर डेढ़ घंटे में 5 मिनट का ब्रेक लो। हर 90 मिनट पर 5 मिनट का रेस्ट लेना बेहद जरूरी है ताकि आप अपने आंखों के साथ-साथ दिमाग को भी हेल्दी रख सके।

3 लीटर पानी बचा सकता है आपको हेडेक से

अगर आपको भी हर दिन हेडेक होता है और इसकी वजह से आप परेशान हो चुके हैं तो अपने पानी पीने की रूटीन पर भी ध्यान दें। डॉक्टर प्रियंका के मुताबिक हर दिन 3 लीटर पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

स्लीप रूटीन में भी बदलाव हो सकता है लाभदायक

रात को सोने का टाइम 10 से 11 के बीच रखने की सलाह डॉ प्रियंका देती हैं। वह कहती हैं कि देर रात तक जागने से जहां तक हो सके बचने की जरूरत है। इसके साथ ही डॉक्टर कहती हैं कि फोन देखने की बजाय आप अखबार या फिर मैगजीन पढ़े।

शाम के बाद ना करें कैफीन का सेवन

डॉक्टर के मुताबिक शाम के 6 के बाद आप कैफीन के सेवन को बंद कर दें क्योंकि इसकी वजह से आपको नींद नहीं आती है और आप परेशान हो सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026