---Advertisement---

Health Tips: शुगर और वजन ना बढ़ जाए यह सोच क्या चावल से करते हैं तौबा! न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया खाने का 3 हेल्दी तरीका

Health Tips: चावल को अनहेल्दी और वजन बढ़ने में कारगर मानकर क्या आप भी कोसों दूर रहते हैं। अगर हां तो आइए जानते हैं न्यूट्रीशनिस्ट ने क्या बताया है जो आपके लिए भी हेल्दी हो सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: क्या आप भी चावल को अनहेल्दी मानकर इसे खाने से कोसों दूर रहते हैं। क्या आपको भी यह लगता है कि आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है लेकिन अगर आप इसे ठीक तरह से खाते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक नहीं होगा। चावल खाने का मन करता है लेकिन फिर भी आप इसे नहीं खाते हैं तो ऐसे में न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया कि आखिर कैसे चावल आपके लिए हेल्दी हो सकता है। किन 3 हेल्थ टिप्स का आपको ख्याल रखना जरूरी है। चावल खाने से ब्लड शुगर तुरंत बढ़ सकता है और वजन भी बढ़ेगा। अगर आप भी यह सोचते हैं तो तरीका बदल लें।

चावल खाने से भी ब्लड शुगर नहीं बढ़ेगा

न्यूट्रीशनिस्ट की माने तो चावल आपके ब्लड शुगर को नहीं बढाएगा अगर आप इसे खाने के तरीके को बदल लेते हैं। आइए जानते हैं हेल्थ टिप्स में आखिर चावल खाने के क्या है वह हल्दी तरीके जिससे आपका ना ब्लड शुगर बढ़ेगा और ना ही आपका वजन बढ़ने का खतरा होता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप चावल का सेवन किस तरह से कर रहे हैं।

कभी भी चावल को ना खाएं अकेले

हेल्थ टिप्स में न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया कि कभी भी चावल को अकेले खाने की गलती ना करें क्योंकि यह आपके लिए हेल्दी नहीं है। अगर आप उसके साथ चिकन या पनीर और बहुत सारी सब्जियों के साथ मिलाकर खाते हैं तो इससे ब्लड शुगर स्थित रहता है। यदि धीरे-धीरे पचता है तो ऐसे में प्रोटीन के साथ इसका सेवन करें।

चावल को खाने के लिए जाने क्या है Health Tips

अगर आप सादे चावल को खाने के बजाय 50% चावल और 50% क्विनोवा मिलकर खाते हैं तो इससे फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है और ग्लाइसेमिक लोड कम हो जाता है।

कभी भी गर्म चावल ना खाएं

गर्म चावल खाने से आपको परेशानी हो सकती है तो ऐसे में पकने के बाद चावल को पहले ठंडा होने दे। इससे स्टार्च बढ़ता है और शुगर धीरे-धीरे रिलीज होती है। ऐसे में ब्लड शुगर कंट्रोल होता है।

इसके साथ ही न्यूट्रीशनिस्ट ने हेल्थ टिप्स में यह भी कहा कि चावल में थोड़ा नींबू का रस या सिरका मिला ले। इससे पाचन बेहतर होगा और शुगर लेवल कम होगा।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 1, 2026

Karnataka Viral Video

मार्च 31, 2026

Viral Video

मार्च 31, 2026

AIMS Mohali

मार्च 31, 2026

Kidney Stones

मार्च 31, 2026

Elvish Yadav

मार्च 31, 2026