---Advertisement---

Health Tips: आटे में इन 6 चीजों को मिलाने से दवाई बन जाती है रोटी, जानें कैसे

Health Tips: आपने अपने सादे आटे में अगर 6 चीजें मिला ली तो आपकी रोज खाने वाली एक रोटी दवाई का काम कर सकती है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 12, 2024 4:19 अपराह्न | Updated: जून 12, 2024 6:45 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: हर घर में रोज गेहूं के आटे की रोटी बनती और खाई भी जाती है। आटे में कई तरह के पोषक तत्व जैसे, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है जिसके चलते हम रोज एक से दो रोटी खाते हैं। लेकिन, आज हम आपके लिए ऐसी 6 चीजें ढूंढ कर लाए हैं जिसे अगर आपने आटे में मिला लिया तो अपकी रोज खाई जाने वाली रोटी दवाई का काम करेगी।

Health Tips में जाने आटे में मिलाई जाने वाली 6 चीजें

चलिए अब जानते हैं कि आटे में कौन सी 6 चीजें मिलाई जा सकती है और इनसे क्या होता है।

आटे में मेथी दाना मिलाएं

सूखे आटे में आपको मेथी दाना जरूर मिलाना चाहिए क्योंकि, मेथी में पोटेशियम, विटामिन और मैग्नीशियम पाया जाता है। इसको मिलाने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। यही नहीं मेथी आपके लीवर और डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए भी लाभकारी है।

मिला सकते हैं आटे में अलसी

अपने रोज के आटे में आप अलसी भी मिला सकते हैं। इसको आटे में मिला कर खाने से आपका हार्ट हेल्थ बेहतर हो जाएगा और आपको जोड़ों में दर्द की समस्या भी नहीं होगी। इसमें भरपूर फैटी एसिड पाया जाता है, यहीं यह आपके ब्लड शुगर लेवल को भी मेंटेन करती है।

अजवाइन आटे में मिलाने के फायदे

आपको अपने सूखे आटे में अजवाइन भी जरूर मिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको गैस और एसिडिटी की दिक्कत से राहत मिलती है। इसी के साथ यह आपके पाचन को भी बेहतर बनाती है।

तिल को करें आटे में शामिल

अपने आटे में आप तिल भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक होते हैं जिससे यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता हैं और पूरी सेहत को भी अच्छा रखता है।

राजगिरा भी मिलाएं आटे में

राजगिरा ग्लूटेन फ्री होता है, इसमें काफी ज्यादा प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, यह आपके बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और जरुरी न्यूट्रिएंट्स भी आपके शरीर में पहुंचाता है। इसलिए आपको अपने आटे में राजगिरा को मिलाना चाहिए।

आटे में मिलाना चाहिए सहजन

अपने आटे में आपको सहजन भी मिलाना चाहिए क्योंकि यह आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा शरीर में बढ़ाता है, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं और आपको बीमारियों से भी सुरक्षा देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mouni Roy

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Ram Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026