---Advertisement---

Heart Attack से यंग लोगों की अचानक मौत की क्या है वजह, एम्स आईसीएमआर की स्टडी को लेकर जानें डॉक्टर की राय

Heart Attack: उम्र दराज लोगों को ही नहीं आजकल यंग जनरेशन में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के चांस, एम्स के आईसीएमआर स्टडी में कुछ ऐसे खुलासे हुए जो आपको हैरान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहा डॉक्टर ने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 15, 2025 3:00 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 15, 2025 7:15 अपराह्न

Heart Attack
Follow Us
---Advertisement---

Heart Attack: क्या उम्र दराज लोगों में ही हार्ट अटैक का खतरा होता है। एम्स द्वारा की गई आईसीएमआर की स्टडी में कुछ ऐसे चीज कही गई है जो आपको हैरान कर सकता है। डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को पूरी जानकारी दी है और बताया है कि यह कहना गलत है कि हार्ट अटैक सिर्फ उम्र दराज लोगों को ही आ सकता है क्योंकि इस स्टडी में हुए खुलासे को जानकर शायद आपका दिमाग हिल सकता है। डॉक्टर के मुताबिक हार्ट अटैक जैसे रिस्क में युवा लोग दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। हाल ही में यह एम्स दिल्ली आईसीएमआर स्टडी में रिवील हुआ है।

एम्स की आईसीएमआर रिपोर्ट में Heart Attack को लेकर हुए शॉकिंग खुलासे

आईसीएमआर दिल्ली एम्स स्टडी में यह इस बात का खुलासा किया गया कि आखिर क्यों हार्ट अटैक से यंग लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक 57% लोग वो हैं जिनकी मौत अचानक हुई हैवर उनकी उम्र 18 से 45 साल के बीच रही है। वहीं 42.6% लोगों की मौत की वजह हार्ट की दिक्कतें जैसे ब्लॉकेज रिलेटेड या कार्डियक रिलेटेड रही है। वहीं इनमें से 50% लोग ऐसे थे जो अल्कोहल या स्मोकिंग करते थे।

क्यों यंग लोगों में हार्ट अटैक का है ज्यादा रिस्क

वहीं डॉक्टर प्रियंका यह भी बताती है कि हार्ट अटैक जवान लोगों में बढ़ने की एक वजह लाइफस्टाइल रिलेटेड है जिसमें अल्कोहल, स्मोकिंग, जंक फूड, पास्ता, मेयोनेज़, सेडेंटरी लाइफ़स्टाइल शामिल है। यह सभी मिलकर हार्ट अटैक के लिए यंग लोगों को रिस्क पर डाल रही है।

क्या करें अपने हार्ट को बचाने के लिए आप

वहीं डॉ प्रियंका कहती है कि अगर आपको इससे बचना है तो आपको अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर आज से ही ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि आप पोषक तत्व पर ध्यान दें और अपने शरीर को उन सभी पोषक तत्व की कमी न होने दे जो जरूरी है। इसके अलावा एक्सरसाइज का भी अपना महत्व है। 30 मिनट की वॉकिंग डॉक्टर द्वारा अप्रूव है जिससे सीडेंटरी लाइफस्टाइल से बच सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2

मार्च 20, 2026

Fatty Liver Symptoms

मार्च 20, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 19, 2026

Viral Video

मार्च 19, 2026