---Advertisement---

Health Tips: इस चीजों को खाते ही छूमंतर हो जाती है थकान! एनर्जी के लिए जरूर करें सेवन

Health Tips: अच्छी हेल्थ के लिए डॉक्टर सुभाष गोयल के द्वारा देसी उपाय बताया जा रहा है। उनका कहना है कि, कुछ ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से बहुत फायदा मिलता है। थकान दूर हो जाती है और शरीर को इम्यूनिटी मिलती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 3, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 3, 2026 4:02 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  अगर अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी आपका शरीर थकावट फील कर रहा है तो इस देसी उपाय को कर सकते हैं। देश के जाने-माने डॉक्टर सुभाष गोयल के द्वारा निहार मुंह कुछ ऐसी चीजें खाने की सलाह  दी जा रही है। जो बॉडी की थकावट को दूर करते हैं। इसके साथ ही बीमारियों से भी बचाते हैं।शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए यूट्यूब चैनल Goyal Sahab Chandigarh Wale पर डॉक्टर जानकारी दे रहे हैं।

Health Tips: शरीर की थकावट खत्म करने के लिए क्या खाएं?

डॉक्टर सुभाष गोयल का कहना है कि, शरीर को ताजगी देने वाले इस नुस्खे में रात भर भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स  का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। उनका कहना है कि, इसके लिए आपको 5 बादाम, 5 किशमिश, 1 अंजीर और 1 अखरोट की गिरी की जरुरत पड़ेगी।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-GoyalSahabChandigarhWale

इन चारों चीजों को रात में एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर बादाम का छिलका उतार लें और इन सभी चीजों को खूब चबा-चबाकर खाएं । इसके बाद पानी को फेंक दें। उनका दावा है कि, इसे खाने के 10-15 मिनट के भीतर ही शरीर में नई ऊर्जा आ जाती है। इसके साथ ही काले चने, मेथी दाना और कलौंजी को भिगोकर भी निहार मुंह खा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, इन्हें भी रात को पानी में भिगोकर रखें। सुबह उठकर इसका पानी पी लें और इन तीनों चीजों को चबाकर खाएं। ये बॉडी को मजबूत बनाते हैं और स्टेमिना को भी बढ़ाते हैं।

थकावट इन बीमारियों का है लक्षण

भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये बॉडी को तमाम सारे पोषक तत्व देते हुए सुस्ती को खत्म करते हैं। वहीं, शरीर को हाई ब्ल्ड प्रेशर और डायबिटज की समस्या से भी निजात दिलाते हैं। लेकिन ध्यान रहे शरीर में हमेशा थकावट रहने के भी कुछ कारण होते हैं। बॉडी में अगर विटामिन D , B12 की कमी, एनीमिया थायराइड और डायबिटीज आदि जैसी बीमारियां पनपती हैं तब भी अंदर से सुस्ती अनुभव होती है। इसीलिए लंबे समय से अनुभव कर रहे इन लक्षणों को लोगों के डॉक्टर को जरुर दिखाना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026