---Advertisement---

सावधान! High Blood Pressure को लेकर आखिर किन्हें है ज्यादा रिस्क? AIIMS डॉक्टर से जानिए कैसे आ सकती है किडनी और हार्ट पर बात

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को आखिर किन-किन चीजों से होता है खतरा और कैसे किया जा सकता है मैनेज। आइए जानते हैं एम्स की एक्सपर्ट से क्या कहती है जो निश्चित तौर पर आपको कर सकता है हैरान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2025 7:32 अपराह्न

High Blood Pressure
Follow Us
---Advertisement---

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर क्या होता है। इसके रिस्क में क्या क्या है और कब सावधानी बरतने की जरूरत होती है। यह सब जानना आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि लंबे समय से High Blood Pressure की समस्या आम हो गई है। अक्सर लोगों को इससे जूझना पड़ता है। एम्स की डॉक्टर ने हाई ब्लड प्रेशर को लेकर एक पोस्ट कर उन सभी सवालों के जवाब देती हुई नजर आई जो अक्सर हम सामना करते हैं। इस बारे मे हर तरह की जानकारियां दी और लोगों के लिए यह मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर को लेकर क्या कहती हैं एक्सपर्ट डॉक्टर प्रियंका सेहरावत।

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के बीच रिलेशन

इस पोस्ट में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के बीच रिलेशन को भी डॉक्टर प्रियंका सेहरावत बताती हुई नजर आती है। नॉर्मल ब्लड वेसल्स में जब कोलेस्ट्रॉल डिपॉजिट होने लगे तो High Blood Pressure के चांस बढ़ जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से और हाई कोलेस्ट्रॉल High BP की वजह से होते हैं।

किन्हें है High Blood Pressure का ज्यादा खतरा

डॉ प्रियंका सेहरावत के मुताबिक ज्यादा वजन वाले लोगों के साथ-साथ सिडेंटरी लाइफस्टाइल, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल के मरीज, हाई ब्लड प्रेशर का फैमिली हिस्ट्री और अनहेल्दी डाइट के साथ-साथ अल्कोहल और स्मोकिंग करने वाले लोगों को ज्यादा रिस्क होता है।

High BP को मैनेज करना क्यों जरूरी है

हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करके रखना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे कई कॉम्प्लिकेशंस हो सकते हैं। स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज के साथ-साथ हार्ट अटैक, मेमोरी लॉस यानी डिमेंशिया, आपकी आंख भी High Blood Pressure की वजह से डैमेज हो सकते हैं और किडनी डैमेज भी हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर में क्या करना है जरूरी

इसके लिए जरूरी है कि आप ब्लड प्रेशर को बार-बार मॉनिटर करें। वेट कंट्रोल रखना भी बेहद जरूरी है। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी 30 मिनट वॉकिंग हर दिन, स्ट्रेस को दूर रखने के लिए योगा मेडिटेशन आप कर सकते हैं। Dash डाइट का खास ख्याल रखें। स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी बनाकर रखें और एक्सपर्ट Dash डाइट को लेकर लोगों को पूरी जानकारी देती है जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अक्टूबर 22, 2026

Parineeti Chopra

अक्टूबर 22, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Health Tips

अक्टूबर 20, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 19, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 19, 2026