---Advertisement---

हेयर स्पा और कंडीशनर की नहीं पड़ेगी जरूरत! Dandruff की छुट्टी करने के लिए किचन में मिल जाएंंगे आपको उपाय

How to get rid of Dandruff: डैंड्रफ से अगर आप परेशान हैं तो आप इन पांच चीजों को इस्तेमाल करें जो आपके लिए बेस्ट है। इसे अगर आप बालों में लगाते हैं तो इससे आपको चौकाने वाले फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2025 7:25 अपराह्न

How to get rid of Dandruff
Follow Us
---Advertisement---

How to get rid of Dandruff: बालों में डैंड्रफ की समस्या आमतौर पर सर्दियों में ज्यादा होती है पर अगर बालों का ठीक ढंग से ख्याल न रखा जाए तो डैंड्रफ कभी खत्म नहीं होगा और इससे स्किन की बीमारी भी हो सकती है। Dandruff होने की वजह से सिर में खुजली के साथ साथ बालों का टूटना, रुखा होना और दोमुंहे होने की समस्या भी शुरू हो जाती है। अब डैंड्रफ की समस्या पर या तो हजारों रुपए खर्च कर इलाज कराया जा सकता है या फिर हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बता रहे है जो आपके किचन में हमेशा उपलब्ध मिलेंगी और आप आसानी और बेहद कम खर्च में पा सकेंगे शानदार,मजबूत और रेशमी बाल ।

Dandruff को दूर भगाने के लिए कारगर ये नुस्खे

बेकिंग सोडा का इस तरह करें इस्तेमाल

खाने में बेकिंग सोडा इस्तेमाल होता है पर क्या आप जानते है बालों के Dandruff के लिए भी ये एक दवा का काम करता है। अपने शैंपू में एक टेबल स्पून बेकिंग सोडा मिला दीजिए और फिर उस शैंपू का हर तीसरे दिन इस्तेमाल करें । हल्के हाथों से बालों में शैंपू लगाकर 15 मिनट छोड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से बालों को अच्छे से साफ करलें। ये नुस्खा भी आपको डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

डेंड्रफ हटाने में नींबू से भी मिलेगा अच्छा रिजल्ट

नींबू आमतौर पर हर घर में 12 महीने ही इस्तेमाल होने वाली चीज है। नींबू में भरपूर मात्रा में सिट्रस और विटामिन सी होता है जो बालों के लिए बेहद लाभदायक है। How to get rid of Dandruff के लिए एक नींबू का रस किसी कटोरी में निकल लें और फिर इसे कॉटन की सहायता से बालों की जड़ों में लगाएं। हफ्ते में तीन बार इसका प्रयोग अच्छा रिजल्ट दिखाएगा।

नारियल तेल को इस तरह बालों में लगाएं

नारियल तेल भी आपको घर में आसानी से मिल जाएगा और अपने गुणों की वजह से ये बालों के लिए बेहद असरदार माना जाता है। हफ्ते में तीन दिन नारियल तेल की चंपी आपके बालों से डैंड्रफ की समस्या समाप्त कर देगी।

प्याज लगाने से डेंड्रफ से मिलेगी मुक्ति

किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जियों में से एक प्याज का रस भी बालों के डैंड्रफ के लिए एक शानदार इलाज है। एक प्याज को लेकर ग्राइंड कर लें और फिर उसका जूस निकाल लें। इस जूस को कॉटन की सहायता से बालों की जड़ों में लगाने से डैंड्रफ भाग जाता है।

दही भी बालों को साफ़ करने में असरदार

How to get rid of Dandruff के लिए दही भी एक रामबाण इलाज माना जाता है। हफ्ते में दो बार एक कटोरी दही में आधा कटोरी पानी मिला के लगाने से बालों में चमक आती है और डैंड्रफ भी दूर होता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026