---Advertisement---

How to Wash Woolen Sweater: गर्म कपड़ों को सॉफ्ट बनाने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स, क्वालिटी पर नहीं पड़ेगा फर्क

How to Wash Woolen Sweater: देश में कड़ाकेदार सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने से पहले बहुत सारे कपड़े पहनते हैं। लोगों को ज्यादा से ज्यादा वुलन कपड़े पहनने होते हैं ताकि उन्हें सर्दी न लगे। ज्यादा कपड़े पहनने होते हैं तो धोने भी होते हैं। कई बार ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 12, 2023 5:05 अपराह्न

How to Wash Woolen Sweater
Follow Us
---Advertisement---

How to Wash Woolen Sweater: देश में कड़ाकेदार सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने से पहले बहुत सारे कपड़े पहनते हैं। लोगों को ज्यादा से ज्यादा वुलन कपड़े पहनने होते हैं ताकि उन्हें सर्दी न लगे। ज्यादा कपड़े पहनने होते हैं तो धोने भी होते हैं। कई बार कपड़ों को धोने के कारण कुछ गलतियां हो जाती हैं जो वुलन कपड़ों की सॉफ्टनेस छान लेती हैं। अगर आपके पास भी ऐसे कपड़े हैं जिनकी सॉफ्टनेस चली गई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस समस्या से निजात का उपाय लाए हैं।

Also Read: Ganga Vilas Cruise में मिलेंगी 5 स्टार होटल से बेहतर लग्जरी सुविधाएं, 51 दिन का सफर और विदेश जैसा मजा

ठंडे पानी से न धोएं वूलन कपड़े

सर्दियों में घर के सारे कामों को करने के लिए गर्म पानी की जरूरत होती है। बहुत से लोग गर्म पानी से वुलेन कपड़े भी धो देते हैं जोकि गलत है। ऐसा करने से आपके गर्म कपड़े मुलायम नहीं रह जाते। आप अपने कपड़ों को वॉशिंग मशीन में भी धो सकती हैं लेकिन इसके लिए आपको वुलन कपड़ों को मेश बैग में रखना चाहिए। अब आप इसे वॉशिंग मशीन में डाल सकती हैं लेकिन ध्यान रहे कि इसे जेंटल साइकल पर ही चलाएं और इस तरह के कपड़ों को लाइट डिटर्जेंट की मदद से ही धोएं। 

कपड़े धोने में सिरके का करें इस्तेमाल

कपड़े धोते समय वॉशिंग साइकल शुरू करने से पहले एक कप सिरका वॉशिंग मशीन के ड्रम में डाल दें। ऐसा करने से आपके वुलेन कपड़ों का रंग और चमक नई जैसी बनी रहेगी।

ड्रायर के इस्तेमाल से बचें

कपड़ों को धोने के बाद उन्हें ड्रायर की मदद से ड्राय न करें। गर्मी आपके स्वेटर या वुलेन कपड़ों को खराब कर सकती है।

फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल कपड़ों को रखे नए जैसा

वुलन स्वेटर की सॉफ्टनेस बनाए रखने के लिए आपको फैब्रिक कंडीशनर इस्तेमाल करना चाहिए। वुलेन कपड़ों को धुलने के बाद कपड़ों को एक बाल्टी में भिगो दें और उस बाल्टी में फैब्रिक कंडीशनर की कुछ बूंदें डाल दें। इससे आपके कपड़े मुलायम बने रहेंगे।

कपड़ों को सुखाने का यह तरीका अपनाएं

कपड़े धोने के साथ सुखाने का तरीका भी जानना बहुत जरूरी है। वुलन कपड़ों को सुखाने के लिए उसे पूरी तरह से धूप में न रखें इससे उनका कलर खराब हो सकता है। इसे छत के नीचे और समतल जगह पर सुखाएं।

Also Read: Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खुलेगा स्वर्ग का द्वार, व्यापारियों पर कृपा बरसाएंगे सूर्य देव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026