---Advertisement---

How to Wear Shawl with Saree: सर्दियो की शादी की मोस्ट फैशनेबल गर्ल बनना है तो, साड़ी के साथ ऐसे पहने शॉल, गर्मी के साथ मिलेगा रॉयल लुक

How to Wear Shawl with Saree: सर्दी के मौसम में अगर आप भी सही से शॉल नहीं पहन पा रहे हैं तो एक बार इस साड़ी लुक को जरुर ट्राई करें। इससे आपकी खूबसूरती पर चार चांद लग जाएंगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 12, 2025 4:40 अपराह्न

How to Wear Shawl with Saree
Follow Us
---Advertisement---

How to Wear Shawl with Saree: सर्दी शुरु होते ही वेडिंग सीजन स्टार्ट हो जाता है। ऐसे में महिलाओं और लड़कियों के सामने सबसे ज्यादा प्रोब्लम आती है कि, वो कैसे ठंड से भी ना ठिठुरे और बेहद खूबसूरत भी दिखें। शादी में साड़ी पहनना बहुत ही आम माना जाता है। लेकिन ठंड में ब्लाउज का लुक खराब ना हो जाए, इस लिए कुछ लोग स्वेटर नहीं पहनते हैं। अगर आपको भी यही डर सता रहा है तो एक बार साड़ी के साथ कैसे शॉल को पहना जाता है ? इस वीडियो के जरिए देख लीजिए। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि, शॉल लुक को खराब नहीं बल्कि वो रॉयल बनाती है। लेकिन उसे सही से पहनना होता है।

How to Wear Shawl with Saree: शादी में चार -चांद लगा देगा ये साड़ी और शॉल का लुक

अगर आप किसी खास की शादी में जा रही हैं तो साड़ी पर इस तरह से शॉल पहन सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले पल्लू को सीधे हाथ पर उल्टी तरफ से बिल्कुल क्लीन तरीके से लाना होगा। इसके बाद साड़ी पर मैच करती कोई भी अपनी पसंद की शॉल ले सकती हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: heenagehani4371

इस शॉल को प्लेट्स की तरफ से अच्छे से फोल्ड करते हुए उल्टे हाथ पर पल्लू की तरह टग करें। लेकिन ध्यान रहे साड़ी का पल्लू शॉल के ऊपर लगाना होगा। इसके बाद इस शॉल को हैंड फ्री तरीके से टग कर लें। आप चाहें तो इसे खोलकर भी पहन सकती हैं। वीडियो में जिस तरह से महिला के द्वारा बताया जा रहा , अगर आप इस प्रोसेस को सही तरीके से फॉलो करती हैं तो ये आपको ठंड से भी बचाएगा और लुक पर चार चांद भी लगा देगा।

सर्दी के लिए ट्रेंडी शॉल

सर्दी के सीजन में अगर आप भी ट्रेंडी शॉल ढूंढ रहे हैं तो इन्हें चुन सकते हैं। ये शॉल इंडो और वेस्टर्न दोनों ही लुक पर चार चांद लगा देती है।पिछले कुछ सालों से वेलवेट शॉल का चलन काफी बढ़ा है। आप इसे अपनी साड़ी से मैच करते हुए चुन सकते हैं। ये सिंपल और हैवी एंब्रॉयडरी दोनों के साथ आती है। आप पार्टी के हिसाब से चुन सकते हैं। ये शॉल 1000 से लेकर काफी महंगे दामों में भी उपलब्ध है। आप लग्जरी लुक के लिए पैस्ले वर्क शॉल को चुन सकते हैं। ये लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए आती हैं। इनकी बारीक कढ़ाई लोगों को काफी आकर्षित करती है। पश्मीना शॉल का कभी भी फैशन आउट नहीं होता है। इन्हें कश्मीरी शॉल के नाम से भी जानते हैं। ये बेहद गर्म के साथ अट्रेक्टिव होती हैं। सूट से लेकर साड़ी और कुर्त-पायजामे पर काफी जमती हैं। इन्हें अगर अमीरों की शॉल कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। इन तीनों ऊनी शॉल का काफी ट्रेंड है। आप नजदीकी मार्केट या फिर ऑन लाइन इन्हें खरीद सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026