---Advertisement---

River Rafting में मजे के चक्कर में नहीं गंवानी जान तो इन बातों का रखें ध्यान

एडवेंचर और रिवर राफ्टिंग के शौकीन सभी लोग होते हैं। मगर लोगों को राफ्टिंग के दौरान कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना खतरा काफी बढ़ सकता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 6, 2023 4:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

River Rafting: सभी लोग एडवेंचर करना चाहते हैं। वहीं अलग-अलग चीजों को ट्राई करते हैं। इसके अलावा हिल स्टेशन जाने पर रिवर राफ्टिंग भी करते हैं। रिवर राफ्टिंग ऐसा एडवेंचर है, जिसे करने की ख्वाहिश सभी लोगों की है। रिवर राफ्टिंग दोस्तों के साथ बहुत मजा आता है। मगर रिवर राफ्टिंग करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना ये बेहद खतरनाक हो सकता है। इसमें कई सारी सावधानियां ऐसी भी बरतनी चाहिए, जिससे व्यक्ति खुद की जान बचा सके। वरना ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं, रिवर राफ्टिंग करते समय किन चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

तैरना आने पर ही करें राफ्टिंग

रिवर राफ्टिंग करने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बता दें, अगर आप रिवर राफ्टिंग करने का सोच रहे हैं और आपको तैरना नहीं आता है तो राफ्टिंग करने से परहेज रखें। इससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, कई बार व्यक्ति काफी ज्यादा पैनिक हो जाता है। इस स्थिति में खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति के जान पर बात आ जाती है। इसलिए तैरना आता हो तभी रिवर राफ्टिंग करें।

ये भी पढ़ें: Upcoming Web Series-Movies: इस हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, ये फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाका

राफ्टिंग बोट से खुद को बांधे

बता दें, राफ्टिंग करते समय व्यक्ति को कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना मामला गंभीर हो सकता है। इसलिए राफ्टिंग करते हुए खुद को राफ्टिंग बोट से बांध लें। बोट पर बांधने के लिए किनारे पर रस्सी लगी होती है। इससे आप बोट से नहीं गिरेंगे।

लाइफ जैकेट और हेलमेट जरूर पहनें

कभी भी लाइफ जैकेट और हेलमेट के बिना राफ्टिंग करने की गलती न करें। ये बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे व्यक्ति को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। बता दें, इसे पहनने से आप नदी में चल रही तेज लहरों का सामना आसानी से कर सकते हैं। इसलिए भूलकर भी लाइफ जैकेट और हेलमेट कैरी करना न भूलें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026