---Advertisement---

Insulin बढ़ाकर आपके लिए जहर बन सकती है ये 4 आदत, एम्स ट्रेंड विशेषज्ञ ने बताया हेल्दी खाने के बाद भी नहीं मिलेगा फायदा

Insulin: इंसुलिन को भयावह बनाने में आपकी यह 4 आदतें दुश्मन बन सकती है। आज ही बदलने की है जरूरत और इसके अलावा कैसे आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर सौरव सेठी ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2026 4:39 अपराह्न

Insulin
Follow Us
---Advertisement---

Insulin: आपके शरीर में इंसुलिन बढ़ने की वजह से ब्लड प्रेशर काफी हद तक हाई चला जाता है और इसकी वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में क्या आपको पता है कि आपकी लाइफस्टाइल की कुछ आदतें ही आपके लिए मुसीबत बनती है। एम्स ट्रेंड एक्सपर्ट डॉक्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए उन सभी लोगों को आगाह करते हुए नजर आए जो अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं देते हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर ने इंसुलिन बढ़ाने के लिए कौन सी आदतों को जिम्मेदार बताया है जिसे आप बदल सकते हैं।

Insulin में खतरनाक है ये आदतें

स्नैक्स को कम करना इंसुलिन में जरूरी

डॉक्टर सेठी ने बताया कि पूरे दिन कुछ भी खाने की आदत आपके लिए इंसुलिन बढ़ाने में कारगर है। स्नैक्स यानी हाई कार्ब्स और ऐडेड सूगर का मतलब यह है इंसुलिन को कम करने में समय नहीं मिल पाता है।

कार्ब पीने की आदत इंसुलिन में खतरा

स्वीट कॉफी जूस स्मूदी सोडा जैसे कार्ब पीने की वजह से भी आपका इंसुलिन कम नहीं हो पाता है। लिक्विड कार्ब ज्यादा तेजी से असर करता है जिसकी वजह से आपका इंसुलिन ज्यादा बढ़ता है।

सिर्फ कार्ब खाने से नहीं होगा फायदा

 

कार्ब बिना प्रोटीन या फाइबर के अगर आप ले रहे हैं जैसे टोस्ट क्रैकर्स आदि तो यह आपके लिए ठीक नहीं है। यह इंसुलिन को बढ़ाने में आपके लिए खतरनाक आदत है।

लेट नाइट खाने की आदत बदल ले आप

अगर आप भी उस लिस्ट में है जो सोने के समय में खाने की आदत रखते हैं तो इसे बदलने की जरूरत है क्योंकि यह ग्लूकोज कंट्रोल करने के लिए सबसे खतरनाक है। इसकी वजह से आप जब भी उठेंगे तो आपको भूख लगी रहेगी।

किन 5 टिप्स से कर सकते इंसुलिन को कंट्रोल

इसके साथ इंसुलिन को कम करने के लिए डॉक्टर सौरभ ने पांच टिप्स बताए हैं जो आपके लिए कारगर हो सकता है।

  1. प्रोटीन फाइबर और कलरफुल मिल्स आपके लिए जरूरी है जो आपके हेल्दी रखने में असरदार है।
  2. स्नेक्स को आप जहां तक हो सके ऑप्शनल रखें इसे परमानेंट बनाने से परहेज करें।
  3. अगर आप स्वीट ड्रिंक लेने के आदी हो चुके हैं तो इसे ज्यादातर बिना मीठे के पीने की कोशिश करें।
  4. हर मिल के बाद 10 मिनट का वॉक आपके लिए जरूरी है क्योंकि यह आपके इंसुलिन को कम कर सकता है।
  5. 7 से 9 घंटे सोने की जरूरत हर किसी के लिए होती है और इससे निश्चित तौर पर आपको फायदा हो सकता है।

डॉक्टर सेठी द्वारा बताए गए इन टिप्स को आप भी ट्राई कर सकते हैं क्योंकि यह आपको निश्चित तौर पर फायदा पहुंचा सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026