---Advertisement---

International Men’s Day 2024: शिष्टता या…! अपने बेटे को सिखाएं महिलाओं का सम्मान करना, इन 5 टिप्स से बनाएं ‘गुड बॉय’

International Men's Day 2024: यह जरुरी है कि अपने बेटे को बचपन से ही बेटियों का सम्मान करना सिखाए, इसके लिए ये पांच टिप्स आ सकते हैं काम। यह सच है कि बच्चे की परवरिश आप जिस तरह से करेंगे आपका बेटा वही सीखेगा। ऐसे में आप अपने बेटे को इस तरह गुड बॉय बना सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 19, 2024 11:06 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 19, 2024 12:30 अपराह्न

International Men's Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

International Men’s Day 2024: जरूरी है कि आप अपने बेटे को बचपन से ही वह सिख दें कि वह महिलाओं का सम्मान करें। उन्हें बताएं कि महिलाएं पुरुष से कम नहीं होती है। समाज में बेटे और बेटी की बराबरी की बात तो लंबे समय से की जाती है लेकिन आज भी दोनों के बीच एक फासला दिखाई देते हैं। आज यानी 19 नवंबर को International Men’s Day 2024 है तो ऐसे में आइए जानते हैं 5 टिप्स जिनसे आप अपने बेटे को सिखा सकते हैं बेटी का सम्मान कैसे करें। समाज की सोच कहे या फिर औरत को मर्द से कमतर समझना और यही वजह है कि आज के समय में महिलाओं के साथ कई तरह की अप्रिय घटनाएं होती है।

International Men’s Day 2024: घर में इस बात का रखें ख्याल

बच्चे कोई भी चीज अपने घर में ही सीखते हैं ऐसे में आपका बेटा भी वही सीखेगा जो आप उन्हें सिखाएंगे। अगर घर के मर्द महिलाओं से अच्छे से बात कर रहे हैं और सम्मान करते हैं तो निश्चित तौर पर आपके बेटे के जहन में भी यह चीज रहेगी। लेकिन अगर आसपास सब ठीक नहीं है तो वह भी आगे चलकर कुछ ऐसा ही करेगा। ऐसे में इस बात पर खास ख्याल रखें कि घर के पुरुष महिलाओं को सम्मान दें और उन्हें अपने से कम बिल्कुल ना समझे।

महिलाओं के साथ शेयर करने दे बॉन्डिंग

महिलाओं का सम्मान करना अपने बेटे को सिखाने के लिए यह जरूरी है आप उसे बचपन से ही महिलाओं के साथ एक बॉन्डिंग शेयर करने दे। चाहे वह घर की बेटियां हो या फिर स्कूल में उनकी लड़कियों के साथ दोस्ती अगर आपके बेटे की लड़कियां दोस्त होंगी तो आपका बेटा महिलाओं का सम्मान करना सीखेगा और वह उसे अपने से कम नहीं समझेगा।

International Men’s Day 2024 पर बेटे को सिखाए शिष्टता

इस बात का खास ख्याल रखें कि आप अपने बेटे को शिष्टता सिखाएं। उन्हें बताएं कि कभी भी किसी को अपने से कम ना समझे और ना ही किसी का मजाक बनाएं। महिलाओं का ख्याल रखें और उनकी मदद करने के लिए हमेशा आगे रहे।

International Men’s Day 2024: मेल इगो न आने दे

अपने बेटे में कभी भी मेल इगो ना आने दे। अगर आपका बेटा खुद को सबसे बड़ा समझता है और वह दूसरे को झुका कर रखना चाहता है खासकर महिलाओं के साथ तो यह उसका मेल इगो है। ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें की बचपन से ही उसे इस तरह की परवरिश दें। International Men’s Day 2024 पर आप इसे गांठ बांध लें।

लड़के और लड़कियों के बीच रिश्ते पर करें बात

International Men’s Day 2024 पर यह समझ लें कि बचपन से ही बेटे को यह बात बताने की जरूरत है कि महिलाएं कम नहीं होती है। उन्हें आप अलग अलग कहानी सुना सकते हैं और इसके साथ ही महिलाओं के सम्मान करने की खासियत बता सकते हैं। इससे आपका बच्चा वही सीखेगा जो आप सिखाएंगे। आप उन्हें बताए कि महिलाओं के साथ उनका रिश्ता किस तरह होना चाहिए। आपसी समझ और सम्मान के साथ यह भी जरूरी है कि आपका बेटा इस रिश्ते को समझे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026