---Advertisement---

Karwa Chauth 2024: सिल्क हो या शिमर साड़ी, Malaika Arora और Disha Patani के ब्लाउज डिजाइन लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद

Karwa Chauth 2024: इन हसीनाओं के ब्लाउज डिजाइन को स्टाइल कर सकती है जो निश्चित तौर पर आपके ग्लैमर में चार चांद लगाने के लिए काफी है और जो भी देखेंगे आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 19, 2024 5:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) के दिन सुहागन महिलाएं अपने आप को तैयार करती है और इस दौरान 16 श्रृंगार का खास ख्याल रखती है। अगर इस करवा चौथ आप भी साड़ी पहनने की प्लानिंग कर रही है तो बेधड़क होकर बॉलीवुड एक्ट्रेस के ब्लाउज डिजाइन को आप स्टाइल कर सकती हैं। निश्चित तौर पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से लेकर दिशा पटानी (Disha Patani) तक के ये ब्लाउज डिजाइन (Karwa Chauth 2024 Blouse Designs) आपकी साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा देने के लिए काफी है। निश्चित तौर पर आप दिखेंगी सबसे हटके और लोग करते रहेंगे आपकी तारीफ। आइए देखते हैं टॉप 5 ब्लाउज डिजाइन।

Karwa Chauth 2024 पर करें Malaika Arora को कॉपी

अगर आप करवा चौथ पर मलाइका अरोड़ा की तरह एंब्रॉयडरी साड़ी पहनने की प्लानिंग कर रही है तो निश्चित तौर पर आप सबसे खूबसूरत नजर आने वाली है। सिंपल साड़ी के साथ खूबसूरत बॉर्डर इस साड़ी की खूबसूरती में एक अलग टच देने के लिए काफी है। हालांकि आप इसके लिए ब्लाउज फुल स्लीव में रखें। फुल स्लीव ब्लाउज को ट्राई करें और निश्चित तौर पर यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

Karwa Chauth 2024: Disha Patani से लें नूडल स्ट्रिप ब्लाउज का आईडिया

साड़ी आप चाहे कोई भी पहन रही हो लेकिन इसके साथ ब्लाउज को स्टाइलिश बनाकर आप खूबसूरत दिख सकती हैं। चाहे तो आप करवा चौथ पर अपने पति को रिझाने के लिए नूडल स्ट्रिप ब्लाउज को ट्राई करें जो दिशा पटानी की तरह आपकी बोल्डनेस को दिखाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

स्क्वायर नेकलाइन ब्लाउज Tamannah Bhatia से करें कॉपी

अगर आप साड़ी में खूबसूरत हुस्न की परी नजर आना चाहती है तो अनन्या की तरह स्क्वायर नेक लाइन ब्लाउज को ट्राई करें। अगर इस तरह ब्लाउज आप पहनेगी तो निश्चित तौर पर आप बला की खूबसूरत दिखेंगी।

Karwa Chauth 2024: Ananya Panday का मिरर वर्क ब्लाउज

अनन्य पांडे की तरह मिरर वर्क ब्लाउज को भी स्टाइल कर सकती हैं जो निश्चित तौर पर फूल स्लीव में काफी खूबसूरत है। आप चाहे तो इसके साथ लटकन को स्टाइल कर सकती हैं। खास बात यह है कि इसमें आपकी साड़ी की खूबसूरती निखर कर सामने आएंगी।

Karwa Chauth 2024: पर्ल ब्लाउज डिजाइन भी है बेस्ट

कृति सेनन की तरह आप पर्ल ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं जो निश्चित तौर पर करवा चौथ के लिए बेस्ट है और यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए भी काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026

Bhooth Bangla

अप्रैल 14, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

अप्रैल 14, 2026