Kidney Fail से बचने के लिए डाइट नहीं इन 2 रिस्क फैक्टर पर करें गौर, एक्सपर्ट से जानिए कौन सी चूक बिगाड़ सकती है जिंदगी

Kidney Fail: अगर आप भी किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो डॉक्टर द्वारा बताई गई चीजों को जरूर फॉलो करें। अगर आप इन दो रिस्क फैक्टर पर ध्यान देते हैं तो आप अपने खतरे से उबर सकते हैं।

Kidney Fail

Photo Credit- Google Kidney Fail

Kidney Fail: यह सच है की डॉक्टरी सलाह पर हम अपना ध्यान रखने लगते हैं लेकिन कभी कुछ चीजों को इग्नोर करने की गलती आप पर भारी पड़ जाती है। जी हां, स्थिति को संभाल सकते हैं। किडनी फेल को भी कंट्रोल किया जा सकता है और इस बारे में डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने वीडियो जारी करते हुए लोगों को सलाह देते हुए नजर आई। कोई भी इंसान यह नहीं चाहता है कि उसकी किडनी फेल हो लेकिन आप समय रहते उन वजह पर ध्यान नहीं दे पाते है जिसकी वजह से आप पर मुसीबत आती है। आखिर वह कौन सी 2 वजह से किडनी फेल की नौबत आती है।

Kindey Fail से बचने के लिए ध्यान में रखें 2 रिस्क फैक्टर

डॉ प्रियंका इस बारे में बात करते हुए किडनी फेल होने की दो साइलेंट वजह बताती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर का अगर लंबे समय तक ध्यान ना रखा जाए तो यह आपकी किडनी के फेल होने की वजह बन सकती है। हाई ब्लड शुगर भी आपके लिए खतरे का घर है। हाइपरसेंसेटिव नेफ्रोपैथी की वजह से हाई ब्लड प्रेशर आपके लिए किडनी फेल की नौबत लाती है। वहीं डायबिटिक नेफ्रोपैथी की वजह से ही शुगर लेवल आपकी किडनी के लिए खतरा बन जाता है।

डाइट ही नहीं इस खास चीज का है किडनी से कनेक्शन

यह सच है कि लोगों में पैकेज्ड फूड, रिफाइंड तेल, सैचुरेटेड फैट्स जैसी चीजों को इग्नोर किया जाता है और लोग डाइट को लेकर ध्यान देने लगे हैं। हालांकि एक्सरसाइज अगर आप अभी भी नहीं करते हैं तो यह एक ऐसी चीज है जिससे आप अपने ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर का ख्याल रख सकते हैं। अगर आप अपनी किडनी का ध्यान रखना चाहते हैं तो ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल्स को मॉनिटर करना शुरू कर दे। डाइट का ध्यान रखना जरूरी है लेकिन एक्सरसाइज मायने रखती है

डॉ प्रियंका द्वारा कही गई बातें निश्चित तौर पर आपकी किडनी को हेल्दी बना सकता है और फैलियर जैसे खतरे से बचा सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version