---Advertisement---

Kidney Health: किडनी से लेकर हड्डी तक को बर्बाद कर सकती है इन 4 मिनरल्स की लापरवाही, गर्मी में नारियल पानी और केला बन सकता है घातक

Kidney Health: किडनी मरीजों के लिए इन 4 मिनरल्स का होता है सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत, आइए जानते हैं किन फूड्स का सेवन आपके लिए जरूरी है और किन्हे इग्नोर करने में आपकी भलाई है क्योंकि इसकी वजह से आपकी समस्याएं बढ़ सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 5, 2026 4:04 अपराह्न

Kidney Health
Follow Us
---Advertisement---

Kidney Health: किडनी के मरीज को अपने डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है ताकि वह हेल्थ का ध्यान रख सके। किडनी मरीज को अपनी डाइट में खास ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में क्या आपको पता है कि आपको इस दौरान खानपान में किन मिनिरल को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होती है। किडनी हेल्थ के लिए डॉक्टर प्रियंका वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को सावधान करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं वीडियो में उन्होंने क्या कहा जो निश्चित तौर पर आपके लिए भी लाभदायक हो सकता है और उसे फॉलो कर आपको फायदा मिल सकता है।

किडनी मरीज ना करें 4 मिनिरल को लेकर लापरवाही

डॉ प्रियंका किडनी हेल्थ को लेकर बात करते हुए बताती है कि किडनी डिजीज में 4 मिनरल्स का ध्यान रखना काफी अहम होता है। इस दौरान डॉक्टर प्रियंका बताती है कि सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस इन 4 मिनरल्स को अपनी डाइट में खास ध्यान रखें।

जानें कैसे मिनिरल है किडनी के लिए अनहेल्दी

सोडियम कितना खाए किडनी के लिए

इस दौरान सोडियम कम खाना है ऐसे में आप 5 ग्राम से कम नमक एक दिन में सेवन करें चाहे वह व्हाइट साल्ट हो पिंक साल्ट हो या फिर रॉक साल्ट हो।

पोटैशियम किडनी मरीज के लिए किस कदर घातक

डॉ प्रियंका बताती है कि पोटैशियम किडनी मरीज में अक्सर ज्यादा होता है। ऐसे में हाई पोटैशियम फूड्स जैसे नारियल पानी, एवोकाडो, केला आदि का सेवन जहां तक हो सके कम करें।

जानिए Kidney Health के लिए कौन सा मिनिरल है अहम

किडनी मरीज के लिए फोस्फोरस सबसे ज्यादा जरूरी मिनरल्स है जिसका ध्यान रखना आपको जरूरी होता है जब किडनी फास्फोरस को नहीं निकाल पाता है तो यह ब्लड में बढ़ जाता है और इसकी वजह से हड्डियों की बीमारी होने लगती है। ऐसे मैं आपको फास्फेट के सेवन पर काम करना है जैसे आप नट्स और सीड्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, बेकरी प्रोडक्ट्स और पैकेज फूड आइटम से दूरी बना सकते हैं।

कैल्शियम की किडनी हेल्थ में कितनी जरूरत

अगर कैल्शियम की बात किडनी हेल्थ के लिए करें तो 800 एमजी से 1000 एमजी कैल्शियम की हर दिन की जरूरत होती है। ऐसे में अपनी डाइट और सप्लीमेंट के जरिए इसका जरूर ध्यान रखें क्योंकि कैल्शियम किडनी मरीज के लिए जरूरी है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 5, 2026

Viral Video

मार्च 5, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Elvish Yadav

मार्च 5, 2026

Viral Video

मार्च 5, 2026

Arjun Tendulkar Wedding

मार्च 5, 2026