Kidney Stones: चिया सीड्स को हेल्दी सुपर फूड्स कहा जाता है और यह सच है कि लोग इसका इस्तेमाल खुद को स्वस्थ रखने के लिए करते हैं। अगर आप इसका सेवन अपनी लाइफस्टाइल को सुधारने के लिए कर रहे हैं तो क्या आप किडनी स्टोन की समस्या से जूझ सकते हैं। एक्सपर्ट ने इस बारे में क्या कहा है। क्या किडनी स्टोन की वजह बन सकती है चिया सीड्स का सेवन। कहीं आप भी यह मानकर तो नहीं बैठे हैं। इस बारे में बात करते हुए एक्सपर्ट Dr Viswas M R ने लोगों को सलाह दी है। आइए जानते हैं क्या कहा गया जो वाकई शॉकिंग है।
जानिए चिया सीड्स के क्या हो सकते हैं फायदे
View this post on Instagram
दरअसल चिया सीड्स को लेकर बात करते हुए एक्सपर्ट बताते हैं कि यह एक सुपर फूड है जिसमे फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स, हाई ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं। इसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ शुगर और बीपी को कंट्रोल करने में भी यह सहायक है। आपको यह जानकार हैरानी होगी लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक यह कैंसर, हार्ट डिजीज, कब्ज में भी आपके लिए फायदेमंद है।
Kidney Stones के लिए चिया सीड्स कितना है सुरक्षित
हालांकि एक्सपर्ट ने बताया कि चिया सीड्स में हाई ऑक्सालेट होते हैं। सिर्फ 2 टेबल स्पून में 100 एमजी ऑक्सालेट की मात्रा होती है जो आपके शरीर के 1 दिन के लिए काफी होता है। इससे ज्यादा अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है। 2 टेबल्स को आप ले सकते हैं जो आपके लिए सुपर फूड की तरह काम कर सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट के मुताबिक चिया सीड्स के साथ अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते हैं इससे किडनी स्टोन में कोई भी नुकसान नहीं होता है।
अगर कभी आपको भी पथरी की समस्या हुई है तो आपको इसे लेने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। यह परेशानी की वजह बन सकती है क्योंकि इसमें ऑक्सालेट का कम सेवन करना होता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।






