---Advertisement---

Lucknow News: Mocktail Coffee का स्वाद जुबान में चढ़ा तो भूल जाएंगे दूध वाली कॉफी, टेस्ट के साथ सेहत के लिए भी है बेस्ट

Lucknow News: कॉफी पीना हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग कोल्ड कॉफी पीते हैं तो वहीं कुछ हॉट कॉफी, किसी को ब्लैक कॉफी पसंद है तो किसी को दूध वाली कॉफी। दरअसल मौजूदा समय में लखनऊ में एक खास कॉफी का काफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा है। लखनऊ की गलियों में मॉकटेल कॉफी ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 17, 2023 11:04 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: कॉफी पीना हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग कोल्ड कॉफी पीते हैं तो वहीं कुछ हॉट कॉफी, किसी को ब्लैक कॉफी पसंद है तो किसी को दूध वाली कॉफी। दरअसल मौजूदा समय में लखनऊ में एक खास कॉफी का काफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा है। लखनऊ की गलियों में मॉकटेल कॉफी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में आपको बता दे कि, जो लोग एल्कोहल का सेवन नहीं करते हैं और अपनी कॉफी में दूध नहीं पसंद करते हैं उनके लिए मॉकटेल कॉफी एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आया है।

इन चीजों का किया जाता है इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फेमस हो रही मॉकटेल कॉफी स्वाद के साथ अपने गुणों को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कि, मॉकटेल कॉपी में जूस डाला जाता है। ऐसे में ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इस नई तरह की कॉफी को बनाने के लिए दूध या चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है बल्कि इसमें पाइनएप्पल और लेमन के साथ ऑरेंज जूस को उज करते हैं। मॉकटेल कॉफी में पाइनएप्पल, लेमन और ऑरेंज जूस के साथ कॉफी को मिलाया जाता है जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

युवाओं को पसंद आ रही मॉकटेल कॉफी

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, मॉकटेल कॉफी का स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि इसको पीने के बाद आप दूध और चीनी से बनने वाली कॉफी को भूल जाएंगे। मॉकटेल कॉफी स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें कई तरह के जूस का इस्तेमाल किया जाता है। स्पेशल मॉकटेल कॉफी की शुरुआत लखनऊ के सोहे रेस्टोरेंट ने की है जो गोमती नगर के साइबर हाइट्स में मौजूद है। इस कॉफी को बनाने वाले सचिन सिंह ने बताया कि, यह कांसेप्ट दिल्ली का है जिससे लखनऊ में पहली बार लाया गया है। उन्होंने कहा कि, युवाओं को मॉकटेल कॉफी बहुत पसंद आ रही है। इसे बनाने में भी काफी कम समय लगता है। वहीं अगर लखनऊ में मॉकटेल कॉफी के प्राइस की बात करें तो यहां ये 350 रुपए में मिलती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 7, 2026

Lucknow News

मार्च 7, 2026

मार्च 7, 2026

Kidney Health

मार्च 7, 2026

Anupam Kher

मार्च 7, 2026

Rain Alert 7 March 2026

मार्च 6, 2026