---Advertisement---

Anupam Kher: 70 साल के लीजेंडरी एक्टर क्यों नहीं खाते हैं अकेले में खाना, बताया क्यों फिटनेस है जिंदगी के लिए जरूरी

Anupam Kher: 70 साल के अनुपम खेर की फिटनेस जाहिर तौर पर काबिले तारीफ है लेकिन क्या आपको पता है कि इस तरह दिखने के लिए आखिर वह क्या करते हैं। दरअसल फिटनेस उनके लिए क्यों जरूरी है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 7, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Anupam Kher
Follow Us
---Advertisement---

Anupam Kher: 70 साल के लीजेंडरी एक्टर अनुपम खेर 7 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह सच है कि आज भी पर्दे पर अपनी अदाकारी से वह लोगों का दिल जीत जाते हैं। 70 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से हर बार वह चर्चा में रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि अनुपम खेर आज भी अकेले खाना नहीं खाते हैं। सेट हो या होटल वह किसी न किसी को अपने साथ बिठाकर खाना खिलाते हैं लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है। यह जानकर शायद आपको भी हैरानी हो सकती है। वहीं फिटनेस के लिए अनुपम खेर का आखिर क्या नजरिया है।

Anupam Kher ने बताया क्यों नहीं खाते अकेला

दरअसल अनुपम खेर अपने इंटरव्यू में इस बारे में बता चुके हैं और उन्होंने कहा था कि वह कभी भी अकेले खाना नहीं खाते हैं। दरअसल सायरस के साथ इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह कभी होटल में भी अकेले नहीं खाते हैं। वह कहते हैं “मैं होटल में भी नीचे जाकर लॉबी मैनेजर से जाकर कहता हूं कि आप आकर मेरे साथ खाना खाए। मैंने जिंदगी में कभी अकेला नहीं खाया है।” इसके बारे में वजह बताते हुए वह कहते हैं कि खाने के समय सबसे ज्यादा अकेलापन महसूस होता है आप जब तक बाइट तोड़कर मुंह में लेते हैं तब तक तो ठीक है लेकिन उसके बाद आप अकेले हो जाते हैं।

शूटिंग के दौरान क्या करते हैं अनुपम खेर 

इस दौरान अनुपम खेर कहते हैं कि उनके दादाजी ने कहा था अकेले खाने वाला इंसान से अकेला इस दुनिया में कोई है ही नहीं। उनके घर में 14 लोग थे इसलिए शायद मुझे कभी अकेला खाने की जरूरत नहीं पड़ी और इस दौरान वह यह भी कहते हैं कि शूटिंग के दौरान भी मैं खाना खाने के लिए किसी को बुला लेता हूं।

फिटनेस क्यों है अनुपम खेर के लिए जरुरी

फिटनेस को लेकर बात करते हुए अनुपम खेर कहते हैं कि मुझे लगता है कि जब आप फिट होते हैं। जब आप वर्कआउट कर रहे होते हैं यह आपके दिमाग को भी फिट कर रहा होता है। आप सही सोचते हैं और आप खुद को शांत रख पाते हैं। यह आपको अन फोकस होने से बचाता है और ऐसे में फोकस करने के लिए आपको 1 घंटे कंसंट्रेशन करने की जरूरत है। इस दौरान आपको और बाकी सारी चीजों से दूर रहने की जरूरत होती है।

निश्चित तौर पर अगर रिपोर्ट की माने तो अनुपम खेर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग हुई या हो या फिर डाइट वह एक अनुशासित लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। अनुपम खेर का वर्कफ्रंट बहुत सक्रिय है जिसमें वे निर्देशन और एक्टिंग दोनों संभाल रहे हैं। हाल ही में उनकी निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ आई थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026