ईद के मौके पर बनाये Awadhi Murgh Musallam की स्वादिष्ट रेसिपी, बढ़ाएगा आपके दस्तरखान की रौनक

रमजान का पाक महीना चल रहा है। इसमें रोजेदार शाम के समय इफ्तार करके अपना व्रत खोलते हैं। ईद के मौके पर आप मेहमानों के लिए अवधि मुर्ग मुसल्लम की स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर अपने दस्तरखान की रौनक बढ़ा सकते हैं। इसे बनाने का एक बेहद खास तरीका होता है जिससे यह स्वादिष्ट बनता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और बनाने में भी बेहद आसान है। तो आइए आज हम आपको अवधि मुर्ग मुसल्लम की रेसिपी बताते हैं।

Awadhi Murgh Musallam: रमजान का महीना चल रहा है। आपको बता दें कि, रमजान का पाक महीना 23 मार्च से शुरू हुआ था और 21 अप्रैल को यह समाप्त हो जाएगा। रमजान की आखिरी दिन को ईद मनाते हैं। ईद एक खुशियों से भरा त्योहार है। इस त्यौहार में लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और खुशियां मनाते हैं। अगर आप भी अपनी ईद के त्यौहार को खास बनाना चाहते हैं और तरह-तरह के पकवान बनाने की सोच रहे हैं। तो हम आपके मेन्यू में एक खास डीश ऐड करना चाहते हैं। यह डीश अवधि मुर्ग मुसल्लम की स्वादिष्ट रेसिपी है। इस रेसिपी के लिए एक पूरे चिकन का उपयोग किया जाता है। इस रेसिपी को बनाने के लिए खूब सारे मसाले और अंडा भी एक जरूरी सामग्री है। तो आइए हम जानते हैं कि इस रेसिपी को बनाने के लिए किन किन सामग्री की आवश्यकता है।

अवधि मुर्ग मुसल्लम बनाने के लिए सामग्री :

Also Read: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

अवधि मुर्ग मुसल्लम बनाने की विधि 

सबसे पहले एक पूरा चिकन ले और इससे अंदर बाहर से अच्छी तरह से साफ कर ले। इसके बाद चिकन के टांगो को एक धागे से बांध ले। इसके बाद मरिनेशन के लिए एक परात में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं और उसे एक तरफ रख दें। दूसरी ओर एक कटोरे में चिकन रखें और उसके ऊपर नींबू का रस, चुटकी भर हल्दी और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मैरीनेट कर लें और इसे 10 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद मैरीनेशन से चिकन को दूसरी बार अंदर बाहर से अच्छी तरह मैरीनेट करें। अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें लांग, इलायची, तेजपत्ता, शाही जीरा और दालचीनी के टुकड़े डालकर चटकने दे। इसके बाद से इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें। इसके बाद उसमें हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर मिलाएं और थोड़ा और पका लें। इसमें थोड़ा सा पानी और दही डालें और इसे लगातार चलाते रहे। ध्यान रखें दही डालते समय गैस का फलेम कम कर दे। इसके बाद इसमें में हरी मिर्च में चीरा लगाकर डाल दें। इसके बाद इसमें मैरिनेट किया हुआ चिकन डाले और इसे दोनों तरफ से पलट कर अच्छी तरह से सॉफ्ट होने तक पका लें। अब ग्रेवी बनाने के लिए इसमें ब्राउन प्याज का पेस्ट, काजू का पेस्ट, नमक, केसर का पानी, इलायची का पाउडर, जावित्री का पाउडर, 2-4 केसर के धागे केवड़ा की कुछ बूंदे और मीठे इतर की कुछ बूंदे डालें। इसके बाद इसमें पका हुआ चिकन डालकर 10 मिनट तक पकाएं। लीजिए आपका स्वादिष्ट अवधि मुर्ग मुसल्लम बनकर तैयार है।

Also Read: THOMSON ने 65 इंच का Smart TV किया लॉन्च, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स घर में देंगे सिनेमा हॉल का मजा

Exit mobile version